संस्था देववासिनी की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के दर्शन

 

फूलों से सजे मां के दरबार में गूंजे जयकारे, महाआरती के बाद हुआ महाप्रसादी का आयोजन



देवास। देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर शनिवार को संस्था देववासिनी द्वारा आयोजित भव्य महाआरती में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के दर्शन और महाआरती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पहुंचे। इस दौरान फूलों से सजे दोनों मंदिरों की आकर्षक छटा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मां के जयकारों से टेकरी गूंज उठी।


संस्था देववासिनी द्वारा संरक्षक एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विगत दिनों आयोजित बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को माता टेकरी पर भव्य महाआरती आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत पुनः प्रारंभ की गई महाआरती की श्रृंखला के अंतर्गत 31 अक्टूबर, शनिवार को आयोजन किया गया। संस्था के सचिव बंटी मंगरोलिया ने बताया कि इस अवसर पर माता टेकरी स्थित मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के मंदिरों को आकर्षक एवं सुगंधित पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था।


आयोजन की शुरुआत मां तुलजा भवानी की संगीतमय महाआरती के साथ हुई। इसके पश्चात मां चामुंडेश्वरी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। बड़ी संख्या में भक्तों ने महाआरती में सहभागिता कर मां के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। संस्था द्वारा पुनः प्रारंभ की गई इस महाआरती श्रृंखला को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर संस्था के मनीष जैन, महेश चौहान, जगदीश सेन, कमल शर्मा, मितेश रघुवंशी, संतोष वर्मा, नीरज सिंह चौहान, पंकज सोनी, रितु सावनेर, मुस्कान राठौर, मिथिलेश सोनी, श्रवण सिंह राजपूत, नितिन वर्मा, लक्की मक्कड़, शुभम जाधव, वैदिक जैन, अनुज शर्मा, कृष्णा पटवा एवं समर्थ पांचाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा