मोगरा और गुलाब के फूलों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में राजा स्वरूप में दिए दर्शन

 मोगरा और गुलाब के फूलों से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में राजा स्वरूप में दिए दर्शन



उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। सुबह करीब 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक किया गया।

भस्म आरती से पहले प्रथम घंटाल बजाकर भगवान का ध्यान किया गया। मंत्रोच्चार के बीच हरिओम जल अर्पित किया गया और कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन एवं त्रिपुंड अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दौरान भगवान महाकाल को आभूषणों से सजाकर राजा स्वरूप प्रदान किया गया। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर विधि-विधान से भस्म अर्पित की गई। भस्म अर्पण के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित मोगरे और गुलाब के फूलों से किए गए आकर्षक श्रृंगार ने बाबा के दिव्य स्वरूप को और मनोहारी बना दिया। भगवान को फल एवं मिष्ठान का भोग भी अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। इस दिव्य भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा