गौतम आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज



भारत सागर न्यूज/देवास। उज्जैन रोड स्थित बीमा हॉस्पिटल के पास गौतम आश्रम में 15 नवंबर 2026, रविवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर अध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। शिविर में नगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों में डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. रौनक शर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुनील शर्मा (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय करकरे (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. भूषण शीरसागर (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. रीतिका शीर्षसागर (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर.एस. दुबे (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. सुरेश व्यास (वैद्य) शामिल रहेंगे। वहीं मुकेश शर्मा टेक्नीशियन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच भी पूर्णतः निशुल्क की जाएगी। इसी अवसर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजा-अर्चना, भव्य आरती एवं प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। सचिव अमित पंडित ने उक्त जानकारी देते हुए समाजजनों एवं नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लें तथा अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा