गजेंद्र सिंह पटेल बने किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष ने साफा बांधकर किया स्वागत

देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गजेंद्र सिंह पटेल को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद देवास गेस्ट हाउस में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने गजेंद्र सिंह पटेल को साफा बांधकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

गजेंद्र सिंह पटेल को यह दायित्व सौंपे जाने में भंवरा एवं मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह सेंधव की अनुशंसा भी महत्वपूर्ण रही। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

स्वागत समारोह के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने पटेल को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा भी जताई।

कार्यकर्ता एवं समर्थक रहे मौजूद

इस अवसर पर राजकुमार सेंधव, सरपंच अजयपाल सिंह, अनारसिंह, अंतर सिंह भाटी, कृष्णपाल सिंह मोंटी, चेतन सिंह, हंसराज सिंह एवं कान्हा पटेल सहित बड़ी संख्या में इष्टमित्र, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गजेंद्र सिंह पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा