नवागत एसपी आदित्य मिश्रा का मां चामुंडा सेवा समिति ने संत-महात्माओं के सानिध्य में किया भव्य अभिनंदन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। बालाघाट से देवास स्थानांतरित होकर आए नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मां चामुंडा की टेकरी पर पहुंचकर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तत्तपश्चात उन्होंने देवास पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संत, महात्माओं संत पूर्णानंद जी महाराज, ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के अतिथ्य में एवं समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में मिश्रा शाल, फल, मां की चुन्नी पगड़ी पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया।





पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां की कृपा से सब अच्छा ही होगा। हम सभी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा का आशीर्वाद बना रहे। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने कहा कि मां चामुंडा की नगरी में अब तक जो भी आए हैं वह सब पदोन्नत होकर शीर्ष पदों पर पहुंचे हैं। मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा से मनोकामनाएं हैं की आप भी अपनी कार्य शैली, श्रेष्ठ कार्यों से शीर्ष पदों पर पहुंचे। इस अवसर पर रामेश्वर जलोदिया, उमेद सिंह राठौड़, नारायण व्यास,दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, अवधेश तिवारी, कमल चौहान, राधेश्याम पडियार, सुशील शिंदे आदि उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा