देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत एवं मुआवजा देने की मांग
अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फसलों का तत्काल सर्वे कराने की उठाई मांग
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में वर्षा की कमी एवं अनियमित बारिश के चलते खरीफ फसलों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संस्था ने देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को राहत राशि एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त एवं नियमित वर्षा नहीं होने के कारण खरीफ फसलों पर संकट मंडरा रहा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी होने की आशंका है। संस्था ने राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में खेतों और वर्षा की स्थिति का तत्काल सर्वेक्षण कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि सर्वेक्षण में सूखे की स्थिति सामने आने पर देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए तथा प्रभावित किसानों को उचित राहत राशि, मुआवजा, फसल बीमा एवं शासन की अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों के हित में जल्द निर्णय लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष गुर्जर, जिला महामंत्री जितेंद्र गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष सोनू गुर्जर, युवा तहसील अध्यक्ष अर्जुन खरे, जिला महासचिव देवकर गुर्जर, गोविंद गुर्जर, रोहित गुर्जर, विजय गुर्जर, देवकरण गुर्जर, फूल सिंह गुर्जर, यशवंत गुर्जर, सोनू गुर्जर एवं पिंकेश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment