स्वच्छता में प्रथम स्थान की उपलब्धि पर नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष का विधायक राजे ने किया सम्मान

 




 भारत सगर न्यूज/देवास  नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस का सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने नगर निगम परिवार के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को देवास की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्राप्त यह उपलब्धि सभी के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सफाई मित्रों एवं दरोगाओं के साथ निरंतर तालमेल बनाकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के चलते उनका सम्मान किया गया।



 इस सम्मान पर स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष बैस ने विधायक राजे के प्रति कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं पूरी टीम के सामूहिक सहयोग को दिया। सम्मान समारोह में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, एमआईसी सदस्य गणेश पटेल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा