स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान पर आने पर सफाईकर्मियों का किया स्वागत


भारत सागर न्यूज/देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वार्ड क्रमांक 44 में वार्ड पार्षद एवं दरगाह कमेटी द्वारा स्वच्छता दरोगा एवं सफाई कर्मचारियों का स्वागत कर सम्मान किया गया। वार्डवासियों ने सफाई कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कहा गया कि देवास को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सफाई कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिन-रात शहर की स्वच्छता के लिए जुटे रहने वाले इन कर्मचारियों का सम्मान करना सभी के लिए गर्व की बात है।




कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामचरण पटेल, दरगाह कमेटी सदर निसार शाह, मुश्ताक, दरोगा जितेन्द्र डागर, स्वच्छता सैनिक सूरज सांगते, राजेश फतरोड, चंदन सांगते, आनंद सांगते आदि उपस्थित थे। आभार मौसम पटेल ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा