युवा संकल्प यात्रा : भाजपा के प्रेस नोट से मनोज चौधरी सहित युवा नेतृत्व का नाम लोपित .... BJYM ...



राहुल परमार, देवास। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए युवा संकल्प यात्रा निकाली गई थी। बताते चलें संकल्प यात्रा के बाद कोरोना गाईडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। साथ ही यात्रा का स्वागत देवास के कई युवाओं ने भी किया था। यात्रा के बाद की गई आतिशबाजी से रोड पर कचरा पसर गया था जिसकी सफाई भी नही कराई गई जबकि देवास के कलेक्टर और आयुक्त महोदय स्वच्छता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और कई दिनों से स्वच्छता से संबंधित कई सम्मानों को प्राप्त कर रहे हैं। कुल मिलाकर कचरा करने वाले जिम्मेदार और उन्हें साफ करने वाले जिम्मेदार दोनों ही सम्मानित हो रहे हैं। अंतर मात्र इतना है कि कोई राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो रहा है तो कोई जिला स्तर पर ! बहरहाल बात हो रही थी रविवार को जारी प्रेस नोट की। देर शाम जारी प्रेस नोट से युवा विधायक मनोज चौधरी का नाम लोपित था। यही नही देवास में कई युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और मार्गदर्शन करने वाले श्रीमंत विक्रमराव पवार का नाम भी प्रेस नोट में नही था। जबकि उन्होने स्वयं भाजयुमो की अगवानी भी की थी। उक्त कार्यक्रम में हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने तो मंच पर संबोधित भी किया था। बावजूद नाम देने में कहां चूक हो गई, यह समझ से परे है। जो भी हो लेकिन हमने कल प्रकाशित समाचार में उल्लेख किया था कि भाजपा में प्रेस नोट और वक्तव्य जारी करने के लिए बेहतर प्रबंधन तक लोप हो चुका है। जी हॉ! भाजपा के प्रवक्ता की नियुक्ति इसके पीछे एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि अभी यह कार्य अलग-अलग कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है लेकिन युवाओं की संकल्प यात्रा में युवा जनप्रतिनिधियों और युवा नेतृत्व का नाम ही गायब कर देना कहीं शीर्ष नेतृत्व को शर्मिंदा न करवा दे और संकल्प यात्रा का मखौल उडेगा वो अलग ! 

Press Note - 



यह लिखा था प्रेस नोट में ............


भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
युवा संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे देवास-

देवास। दिनांक 26/12/2021 को भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में युवा संकल्प यात्रा  बागली से शुरू हुई यात्रा विभीन्न स्थानों से गुजरते हुऐ देवास भाजपा कार्यालय पहुंची। देवास शहर में अनेको मंच के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यालय पर पंडित दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश््चात कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद महेन्द्रसिंह सौलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, पुर्व मंत्री दिपक जोशी, पुर्व विधायक राजेन्द्र्र वर्मा, पुर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, पुर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र रजावत, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी, रजतपाल राजपुत सहित पुरे जिले के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि देश की प्रगति विकास तथा उसका उज्जवल भविष्य तभी संभव है जब हमारे देश की विचार धाराओं में महनती ओर प्रगतिशील युवा शामिल होंगे। ओर अगर युवा लोंगो को मजबुत नैतिक मुल्य उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है ओर अच्छा स्वास्थ्य का उपहार मिलता है तो उस राष्ट्र को सफलता की महान उंचाईयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता आज संगठन ने जो मुझे दायित्व दिया है मैं उसे बखुबी निभाउंगा ओर संगठन के द्वारा दिये गये प्रत्येक कार्य में खरा उतरूंगा। युवा उत्साह उर्जा ओर गतिशीलता का झरना है जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले है ओर विकास ओर उपलब्धियों की नई उंचाईयों को हासिल करने में मदद करेंगे। युवा उर्जा को प्रभावी ढ़ंग से अवरूद्ध करके कोई भी राष्ट्र उंचाई प्राप्त कर सकता है। यहां पधारे मेरे ज्येष्ठ श्रेष्ठ ओर मेरे युवा साथियों मे आप सभी का आभार प्रकट करते हुए आभार प्रकट करता हुं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सांसद व विधायकगणों ने युवा अध्यक्ष राम सोनी को नये कार्यकाल की बधाई प्रेषित की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

कार्यक्रम का संचालन संदीप गुर्जर ने किया। आभार विक्रम दिंगान ने माना।  

उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।

आपके लोकप्रिय समाचार पत्र में सादर प्रकाशनार्थ
दिनांक-26/12/2021
मनोहर जाधव
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री
मो. 9826581968

ना 144 का डर न कोरोना का .... ओमिक्रॉन की दहशत के बीच ये कैसा युवा नेतृत्व ... अपने ही कार्यकर्ताओं की जान लगा दी दांव पर .... BJYU RALLY DEWAS



Comments

Popular posts from this blog

पहले दोनों हाथ काटे, फिर फंदे पर झुलाया और ऐसे बाप ने उतार दिया बेटे को मौत के घाट ! जघन्य हत्याकांड में काम आई पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग ! First cut off both hands, then hanged him on the noose and such a father put his son to death! Smart policing of the police came in handy in the heinous murder case!

क्या आपका वाहन भी हुआ है चोरी, देखें कहीं आपका वाहन तो नही है लिस्ट में.... पुलिस ने जारी की चोरी के पकड़े गए वाहनों की सूची

ऐसे देवास के कलेक्टर.....! कहानी छोटे कद के आदमी और बड़े कद के अफसर की ...