माँ चामुण्डा टेकरी मार्ग पर बढ़ रही अवैध मांस, शराब बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियां !

- नेशनल यूनिटी ग्रुप ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

देवास। विश्व प्रसिद्ध भक्तों की आस्था का केंद्र माँ चामुण्डा माता की टेकरी मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मांस, शराब खोरी सहित अन्य अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हे। आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाले हैं। ऐसे में भक्तोजनो की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उज्जैन महाकाल मंदिर की तरह देवास की अतिप्राचीन माताजी टेकरी मार्ग के आसपास संचालित  होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर नेशनल यूनिटी ग्रुप ने बुधवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि मां चामुण्डा टेकरी मार्ग कंजर मोहल्ला से लेकर शंखद्वार तक आसामाजिक तत्वों की शरण स्थली बनती जा रही है। नशे से संबंधित कारोबार फल-फूल रहा है, जिसके कारण आए दिनों नशेड़ी माताजी टेकरी के पाथ-वे पर तोडफ़ोड़ को अंजाम देते हैं। करोड़ो रूपए के विकास कार्य को क्षतिग्रस्त कर रहे है। देव स्थान प्रबंधक समिति उनके आगे असहाय बनी हुई हैं। टेकरी पर दर्शन के लिए जाने वाले भक्तो अवैध मांस के कारण बदबू आती रहती है। प्रात 6 से 8 बजे तक नालियों में खून बहता रहता है। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, पंडित अनिल मिश्रा, सत्तू यादव, डॉ, धीरज वर्मा, अनिल वर्मा, मदनलाल चौहान, सतीश चौहान, जगदीश माली, हर्षित मोहरी ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार दर्शिनी सिंह को ज्ञापन सौंपा मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जावे। उज्जैन महाकाल मंदिर के आसपास मांस, मदिरा की दुकानों पर जिस तरह पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है, ठीक उसी प्रकार देवास माताजी टेकरी के आसपास होने वाली अवैध गतिविधि को जनहित में बंद किया जाए। ज्ञापन का वाचन परशुराम सेना प्रदेश प्रवक्ता एवं पुजारी महासंघ अध्यक्ष पंडित अनिल मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन अनिल वर्मा ने किया।



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?