अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी : 3 लोग घायल !


सिवनी - जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी के पास 9 अप्रैल को रात के समय सड़क हादसा हुआ। जहाँ अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार 3 लोग घायल हो गए। वहीँ स्थानीय लोगों ने घंसौर पुलिस को घटना की सुचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस को बुलाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। जहां उनका उपचार किया जाएगा।फिलहाल पुलिस की ओर से इन घायलों के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।






Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा