भगवा पताकाओं के साथ महाराणा प्रताप जयंती पर अमोना में निकली शौर्य यात्रा !



देवास। भगवा पताकाओं एवं जय शिवा सरदार की.., जय महाराणा प्रताप की जय उद्घोष के साथ अमोना में भव्य शौर्य यात्रा निकली। राजपूत समाज की आन, बान, शान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकली यात्रा में राजपूत समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।


सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ इमली चौक पर गौरव परम प्रतापी श्री महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सर्वप्रथम यात्रा ने अमोना में नगर भ्रमण किया। जहां नगर के प्रमुख स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा अमोना से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भोपाल चौराहा पहुंची। जहां प्रमुख शौर्य यात्रा में सम्मिलित हुई।


शोर्य यात्रा में प्रमुख रूप से प्रकाश मामा ठाकुर, ज्ञान सिंह दरबार, गुलाब सिंह ठाकुर, ठा. भारत सिंह, चेतन सिंह राठौड़, पार्षद महेश फुलेरी, शोभा नायक, बाबूलाल नरवरिया, गोविंद प्रजापत, त्रिलोक सिंह दरबार, भूपेन्द्र सिंह दरबार, डॉ. गजेन्द्र तोमर, लक्ष्मणसिंह ठाकुर, राहुल सिंह ठाकुर, बाबू सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, राजपाल ठाकुर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, कालू बोस, दिलीप सिंह ठाकुर, सौदान सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, दातार सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित थे।







                                     

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन