ग्रामीणों ने रंगेहाथ चोरी करते हुवे एक चोर को पकड़ कर खंबे से बांधा !




देवास/पीपलरावां  - जिले के पीपलरावां थाना अंतर्गत बालन पुलिस चौकी के पास ग्राम किनदूरियां में देर रात को गांव के कुछ लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि चोर बकरे को चुराने आया था, उसके पास चोरी की एक मोटरसाइकिल भी है। चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर खंबे से बांध दिया। पूरी रात भर चोर खम्बे से बंधा रहा, लेकिन सुबह किसी ने उसे छोड़ कर वहा से भगा दिया। 


इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बलोंन चौकी पुलिस को दी। पुलिस वीडियो के आधार पर चोर की जांच कर रही है। इस विषय मे चौकी प्रभारी शैलेंद्र परमार से बात करना चाहि, लेकिन फोन नही लग पाया। वंही पिपलरावा थाना प्रभारी सीएल कटारे का कहना है कि इस विषय मे मुझे जानकारी नही है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन