फूलों की लड़ी से सजी पालकी में नगर भ्रमण पर निकले बाबा भंवरनाथ महाराज!

  • भूत मंडली, शेषनाग, भोलेनाथ का तांडव ,आकर्षक का केंद्र!


भौरासा निप्र/चेतन यादव - सावन मास के अंतर्गत भगवान श्री भंवरनाथ जी महाराज नगर में दर्शन देने सातवे सोमवार को आकर्षक श्रृंगार से  सुसज्जित पालकी मे सवार होकर  नगरवासियो का हाल जानने निकले बाबा भवर नाथ जी महाराज की पालकी को गुलाब व मोगरे के फूलों से सजाया गया, जिसे रपट मंडली के युवाओं द्वारा पंडितों की वेशभूषा पहनकर पालकी को उठाया गया, जो लोगों को आकर्षक का केंद्र लगा एवं रपट मंडली के सदस्यों द्वारा आगे आगे लोगों को माथे पर चंदन लगाया जा रहा था, जिसे लोग आगे बढ़कर अपने सिर पर चंदन लगवा रहे थे। 





बाबा  भवरनाथ जी की सवारी के आगे लोगो ने पुष्प वर्षा कर के नगर की रोडो को फुलो से पाट दिया नगर में विभिन्न जगह सवारी का स्वागत किया गया सावन मास के सातवे सोमवार को रपट मंडली के तत्वाधान में विशाल शाही सवारी निकाली गई, जिस में शिव बारात, भूत मंडली, शेषनाग, वही नासिक के ढोल  व  ढोल ताशे , शिव तांडव , जो नगर वासियो के लिये आकर्षण का केंद्र बनी, इन आकर्षक चीजो से लोग मंत्रमुग्ध हो गये


सवारी भंवरनाथ  मंदिर प्रांगण से शाम 5:00 बजे  से प्रारंभ हुई जो टंकी चौराहा, माली मोहल्ला से होते हुए सरस्वती  शिशु विद्या मंदिर में  भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर पहुंची  यहां पर पूजन आरती कर बड़े हनुमान चोक पहुची जहा अध्याय ग्रुप के द्वारा बाबा भंवरनाथ महाराज की सवारी का स्वागत किया गया आखरी में सवारी में पधारे सभी धर्म प्रेमी जनता का रपट मंडली के द्वारा आभार व्यक्त किया गया


Comments