ओपी एस की मांग को लेकर देशभर के सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन 22 नवंबर को दिल्ली में

 


भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय मजदूर संघ के अनुसांगिक संगठन सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के एवं पर केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी 22 नवंबर को ओपी एस की मांग को लेकर देशभर के सरकारी कर्मचारी दिल्ली में विशाल प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।इस प्रदर्शन में रेलवे , पोस्टल,  डिफेंस, एवं विभिन्न केंद्रीय विभागों के कर्मचारी सम्मिलित होंगे।विष्णु वर्मा अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने बताया कि  नई पेंशन योजना से कर्मचारी परेशान है।

 


इसके कारण रिटायर होने पर कर्मचारी के घर का निर्वाह नहीं हो पा रहा है। पूरे देश मेंओपी एस लागू करवाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। विष्णु वर्मा ने राज्य के सभी विभागों के कर्मचारियों से आव्हान किया है कि वह नई दिल्ली में  दोपहर 11 से 3 तक जंतर मंतर पर होने वाले इस विशाल प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो।













Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन