निगम कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर किया आयुक्त ने सम्मान।




भारत सागर न्यूज/देवास - निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने पार्क श्रमिक कल्लू पिता नजीर की निगम से सेवा निवृत्ति पर पुष्प माला पहना कर श्रीफल और शाल से सम्मा​न कर बिदाई दी। निगम आयुक्त ने कल्लू खां के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में निगम में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया। 



इस अवसर पर उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त देव वाला पीपलोनिया, सहायक यंत्री इन्दूप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया आदि उपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा नगर निगम में जब भी हमारा कोई अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा निवृत होता है हम उनको ससम्मान निगम से विदाई देते हैं।











Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा