अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी




भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय - अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी महंगाई सहित देश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले महीने से भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, जो 2 मार्च को मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश कर ग्वालियर राजगढ़ शाजापुर उज्जैन रतलाम होते हुए राजस्थान पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक जनमानस जुड़े एवं राहुल जी उनसे संवाद कर सके इसके लिए अलग-अलग जगह पर जनसभाएं एवं संवाद कार्यक्रम रहेंगे। 


                      भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक कायकर्ता शमिल होने की अपील पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा विधानसभा प्रभारी केदार सिंह मेवाडा  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुडडू ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मुंडीखेड़ी सिद्दीगंज अध्यक्ष कृपाल सोलंकी जावर ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द सेमलीबारी युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा की वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने अपील करते हुऐ कहा कि आज देश में लोकतंत्र का गला घोटकर भाजपा की सरकार जिस तरह से चुनी हुऐ सरकारों को लोभ प्रलोभन से गिराने में लगी है। 


                                                    आज देश के प्रधानमन्त्री  नरेन्द्र मोदी जी केवल चुनाव कैसे जीते या प्रदेशों की अन्यदल की सरकार को कैसे गिराए। इस पर ही काम करते नजर आ रहे है। आज देश में किसान एमएसपी को लेकर रोड पर है। युवा बेरोजगारी देश में चरम पर है। आए दिन पेपर लीक की घटनाए हो रही है। इस पर मोदी जी कुछ नही बोलते। आज राहुल जी देश के इन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे है। निश्चित तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में यही किसान युवा और महंगाई की मार झेल रही। देश की जनता भाजपा की केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी, में मध्यप्रदेश के जनमानस से अपील करता हूं। अधिक से अधिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शमिल होकर देश के असली मुद्दों पर राहुल गांधी जी के साथ आए। 



Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?