भाजपा के लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ विस्तार

  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह जी परमार के हाथों हुआ शुभारंभ
  • इलेक्शन की तैयारी में जुटे पदाधिकारी, बूथ स्तर की चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में कार्य विस्तार की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालन के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह जी परमार के हाथों किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दिप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री परमार ने कहा कि भाजपा ने बूथ स्तर तक अपनी रणनीति बनाई है, और उसी रणनीति पर काम किया जा रहा है। महेंद्र सिंह सोलंकी के लोकसभा भाजपा प्रत्याशी घोषित होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है, इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक एक लाख की लीड से चुनाव जिताना है और एक रिकॉर्ड कायम करना है।


        इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री जगदीश अग्रवाल जी, चुनाव संचालक बहादुर मुकाती, विस्तारक अशोक यादव, देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष शाजापुर अशोक नायक, आगर जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर , विधायक सोनकच्छ डॉ. राजेश सोनकर , विधायक आष्टा गोपाल इंजीनियर,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदकिशोर पाटीदार , जिला महामंत्री पंकज वर्मा, मनीष सोलंकी, दिनेश शर्मा, विजयसिंह बैस, ओम मालवीय,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई भेरूलाल अटारिया, जनपद अध्यक्ष शुजालपुर हेमराज सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव, महेश चौहान,सोशल मीडिया लोकसभा संयोजक शंभु अग्रवाल, पार्षद अजय तोमर, प्रवीण वर्मा, गोपाल खत्री, दुर्गेश खिंची, लालसिंह पंवार सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन