कंपनियों में पौधों का वितरण कर चलाया वृहद पौधारोपण अभियान
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था एडवांस इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा कंपनियों में पौधे वितरित कर वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि बहाली मरुस्थलीकरण और सुखा सहनशीलता पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
संस्था द्वारा कंपनियों में पौधे भेंट कर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की। साथ ही आमजन से भी अपील की गई की सभी लोग जीवन में एक बार पौधा जरूर लगाए। जिससे हम पर्यावरण को दूषित होने से बचा सके। इस अवसर पर संस्था के सय्यद तस्कीन अली, आशीष सोनी, मुकेश राठौर, फिरोज, अजय, इम्तियाज उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment