अयोध्या तीर्थ यात्रियों का स्वागत सम्मान मेरा सौभाग्य - पूर्व नपा अध्यक्ष वैद्य




भारत सागर न्यूज/सीहोर/जावर/रायसिंह मालवीय 7828750941। अयोध्या दर्शन कर लौटे तीर्थ यात्रियों का पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य द्वारा मुख्य बाजार गांधी चौक जावर पर सम्मान एवं स्वागत किया गया। कुछ दिनों पूर्व जावर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से अयोध्या दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे तथा अयोध्या तीर्थ के दर्शन करके जावर नगर के बुजुर्ग माता बहन पुनः जावर पहुंचे तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जावर शैलेश कुमार वैद्य द्वारा मुख्य बाजार गांधी चौक पर उन सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत सम्मान करके उन्हे पुष्पमालाएं पहनाई गई तथा उनके रास्ते पर फूल बिछाए गए। 


साथ ही डीजे द्वारा जुलूस निकाला गया। पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य ने स्वयं तीर्थ यात्रियों के साथ सम्मिलित होकर उनके स्वागत में कुछ देर डांस भी किया एवं उनकी खुशियों को दुगना किया। वैद्य ने सभी तीर्थ यात्रियों का आशीर्वाद लिया एवं उन सभी से जावर नगर सहित क्षेत्र में खुशहाली एवं अच्छी फसल के लिए प्रार्थनाएं करने के लिए भी आग्रह किया। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन