भगवान धरणीधर का चल समरोह उत्साह से निकाला






 
भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। आराध्य देव भगवान धरणीधर बलराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में देवास में धाकड़ समाज द्वारा चल समारोह उत्साह से निकाला गया। चल समारोह में वरिष्ठ जन  एवं युवा साथीयो ने चल समारोह में शामिल होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ! कार्यक्रम की शुरुआत मंडी प्रांगण 2 नंबर से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत इंदर सिंह नागर द्वारा भगवान धरणीधर की पूजा अर्चना कर समाज के वरिष्ठजनो को साफा बांधकर व युवा साथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।  वही समिति द्वारा फौजी भाइयों का एवं उन्नत किसानो का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। 



वही उज्जैन धाकड़ न्यास मंडल के अध्यक्ष फूल सिंह सर एवं पूर्व सरपंच निर्भय सिंह नागर,पूर्व सरपंच समंदर सिंह धाकड़, डॉक्टर रूप सिंह नागर,कमल सिंह नागर एवं वरिष्ठजनों ने उद्बोधन देकर समाज को मार्गदर्शित किया! उन्नत किसान जगदीश नागर,तेज सिंह नागर,शुभम नागर ने भी उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया। भाषण समिति के कोषाध्यक्ष सरपंच सुमेर सिंह नागर  द्वारा दिया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह नागर द्वारा किया गया यात्रा के पश्चात भगवान बलराम जी की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया वही आभार समिति के सचिव जीतू नागर बरोठा  द्वारा माना गया। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन