देवास की अनुष्का जोशी इंदौर में होने वाले राष्ट्रीय औदुम्बर गीत कार्यक्रम में देगी प्रस्तुति


 

भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय औदुंबर ब्राह्मण महासंघ द्वारा ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता की प्रथम विजेता अनुष्का जोशी 31 अगस्त को प्रेस क्लब इंदौर के राजेंद्र माथुर सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय औदुम्बर गीत नृत्य प्रतियोगिता में अपनी विशेष प्रस्तुति देगी। देवास के सीएम राइस मॉडल स्कूल में नृत्य शिक्षक के पद पर कार्यरत अनुष्का जोशी उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक उड़ीसा द्वारा नृत्यश्री सम्मान और कलावर्त न्यास उज्जैन द्वारा रजत पदक से अलंकृत है। 


                                      कत्थक नृत्यांगना अनुष्का खजुराहो नृत्य महोत्सव, चक्रधर समारोह रायगढ़, कालिदास महोत्सव सिंहस्त कला उत्सव, अजंता फेस्टिवल औरंगाबाद, पर्यटन पर्व उत्तराधिकारी भोपाल, घुंघरू जबलपुर जैसे कई समारोह में अपने नृत्य की प्रस्तुति दे चुकी है। इसी कार्यक्रम में देवास की कोमल दुबे, विनीता जोशी एवं तृप्ति जोशी समूह नृत्य की विशेष प्रस्तुति देंगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन