प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 1 अक्टूबर को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। प्रशिक्षण शाला उज्जैन में दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी के द्वारा किया गयाl। उद्घाटन सत्र में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ट्रांसजेंडर के प्रति समाज में जो दृष्टिकोण है उसमें बदलाव की जरूरत के साथ हमें पुलिस अधिकारी के रूप में संवेदनशील रहकर उनके अधिकार के प्रति उनके शोषण के प्रति संवेदनशीलता रख कर कार्य करना चाहिएl
इसे भी पढ़ें - पंच ने जनसुनवाई में की शिकायत, संरपच एवं सचिव की मनमानी से गांव में नही हो रहे विकास कार्य
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक गजेंद्र पचोरिया के द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संबंध में उनकी भौतिक संरचना, विभिन्न कlल के दौरान उनके संबंध में मिलने वाले ऐतिहासिक जानकारी, विभिन्न साहित्य में ट्रांसजेंडर के संबंध में किए गए वर्णन उच्च पदों पर पहुंचने वाले ट्रांसजेंडरों की जानकारी, ट्रांसजेंडर के संबंध में ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान की कार्यशाला उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद घूंगरवाल सहित पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन के 60 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment