देवास जिले में पशुपालन विभाग द्वारा 6 लाख 32 हजार 619 पशुओं में विभिन्न टीकाकरण किया गया




भारत सागर न्यूज/देवास। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ सीएस चौहान ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा पशु कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में से मुख्य रूप से टीकाकरण, उपचार, चलित चिकित्सा इकाईयां संचालन, गौशाला संचालन एवं राजमार्गों से पशु हटाना आदि कार्य पशुपालन विभाग के अमले द्वारा जिले में किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से अब तक टीकाकरण में 6 लाख 32 हजार 619 पशुओं में विभिन्न टीका किया गया।








 1 लाख 38 हजार 815 पशुओं का उपचार संस्थाओं द्वारा किया गया। चलित चिकित्‍सा इकाई 1962 संचालन किया जा रहा है, जो घर पहुंच पशुओं में उपचार करती है। इसमें 4377 पशु पालकों को घर पहुंच सेवायें दी गई। जिले के मुख्य राजमार्गों पर गौ पेट्रोलिंग द्वारा पशुओं को सड़क हादसों बचाने के लिए सड़क से गौशाला पहुंचाया जा रहा है। जिले में 84 गौशाला संचालित है, जिसमें 10 हजार 845 गौवंश संरक्षित है। जिनको इस वर्ष में वर्तमान तक 491.04 लाख का अनुदान सहायता दी गई है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन