नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का देवास आगमन, कार्यकर्ताओं में उत्साह....!




भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का देवास आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक श्रीमति गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



अपने संबोधन में हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और मेरा प्रयास रहेगा कि हर उस कार्यकर्ता को अवसर और सम्मान मिले, जो योग्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का जो प्रयास किया है, उसे वे और आगे बढ़ाएंगे। यह पद मुझे किसी व्यक्तिगत योग्यता के कारण नहीं, बल्कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में मिला है। 



भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सबसे छोटे कार्यकर्ता को भी नेतृत्व के मंच तक पहुंचाने का कार्य करती है।

यह भी पढ़े : स्कूल बसों के बिना भटक रहे छात्र, परिवहन व्यवस्था चरमराई.....

खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस पर गर्व है।



इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हितानंद शर्मा, जीतू जिराती, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सुभाष शर्मा, मदनलाल कहार, ओम जोशी, भरत चौधरी, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, धर्मेन्द्र सिंह बैस, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, 



मनीष सोलंकी, फूलसिंह चावड़ा, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, हरिसिंह नेवरी, उमेश श्रीवास्तव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

करनावद में शौचालय योजना में बड़ा घोटाला, पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप....!