Posts

महापौर के प्रवास पर रहने से सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने की जनसुनवाई, 7 आवेदन प्राप्त, 2 का मौके पर निराकरण

Image
देवास। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में महापौर के प्रवास पर होने के कारण सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में नागरिकों ने पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क, अतिक्रमण सहित विभिन्न नागरिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में से 3 मामलों में मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित उपयंत्रियों को दिए गए। वहीं, एक आवेदन का तीन दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवास में सजी काव्य की महफिल, कवियों ने गीतों और गजलों से बांधा समां

Image
देवास। मध्यप्रदेश लेखक संघ देवास इकाई द्वारा दीपावली मिलन एवं गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था की आजीवन सदस्या साधना टोककर के निवास पर आयोजित इस साहित्यिक समारोह में शहर के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी गीत, गजल और कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ गीतकार विनोद मंडलोई ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक एवं देश के सुप्रसिद्ध कवि व मंच संचालक शशिकांत यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात कनिष्का भावसार ने मां वीणावादिनी की मधुर वंदना प्रस्तुत की, जिससे काव्य गोष्ठी का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मकान का सपना दिखाकर 4.85 लाख की चपत, PM आवास के नाम पर महिला से ठगी

Image
देवास। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का खेल! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा देकर एक महिला से 4 लाख 85 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। नगर निगम में अपने पद का दुरुपयोग कर महिला को आवास का सपना दिखाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से ठगी की रकम और इस पूरे मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिया। महिला भी सरकारी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद में आरोपी के झांसे में आ गई। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से अलग-अलग तरीके से कुल 4 लाख 85 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि ठगी से प्राप्त रकम आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को दे दी। जब महिला को योजना का लाभ नहीं मिला और उसके साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी सहायता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी किशोर उर्फ नन्द...

शिक्षा व्यक्ति को धनवान और बलवान दोनों बनाती है – आत्माराम परिहार

Image
कबीर दिनोदय मासिक पत्रिका के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित, साहित्य और सामाजिक एकता पर हुई चर्चा देवास। कबीर दिनोदय मासिक पत्रिका के प्रकाशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालक मंडल एवं सदस्यों का दीपावली मिलन समारोह ग्राम कवड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, सामाजिक एकता और समाज के उत्थान जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष आत्माराम परिहार ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्य के माध्यम से बड़ी-बड़ी सत्ताओं में परिवर्तन लाया जा सकता है और सामाजिक क्रांति एवं आंदोलनों का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को धनवान और बलवान दोनों बनाती है। सतगुरु कबीर साहब ने अपनी वाणी और दोहों के माध्यम से लोगों को आडंबर, अंधविश्वास और विचारों की बुराइयों से दूर रहने की सीख दी। वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा के महत्व को समझाकर समाज को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। परिषद के प्रदेश सचिव मदनलाल जाटवा ने कहा कि कबीर साहब की शिक्षाएं समाज को आडंबरों स...

37वीं अखिल भारतीय कराते प्रतियोगिता का भव्य समापन, एसपी आदित्य मिश्रा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Image
देवास। सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई, मुखर्जी नगर देवास में आयोजित तीन दिवसीय 37वीं अखिल भारतीय कराते प्रतियोगिता का 24 नवंबर को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए अपने कराते कौशल, अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता देवास के पुलिस अधीक्षक आईपीएस आदित्य मिश्रा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में देवास राजपरिवार के महाराजा, कराते इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डेली कॉलेज इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्रीमंत विक्रमसिंह पवार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सरस्वती विद्यालय प्रयागराज के पूर्व छात्र रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु सोनी, सत्यनारायण लौवंशी, अरुणेंद्र सोनी, गुरुचरण वर्मा, प्रवीण पाराशर, कैलाश धनगर एवं हरिशंकर मेहता उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पुलिस...

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

Image
देवास। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एबी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय स्त्री शक्ति, एचडीएफसी बैंक एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के कार्य में योगदान दिया। शिविर के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं प्रेम, समानता, सद्भाव और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उनके सिद्धांत नाम जपो, किरत करो और वंड छको को आत्मसात करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारतीय स्त्री शक्ति देवास इकाई की सह सचिव नीत अरोरा, कोषाध्यक्ष रेनू गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रुचिका बर्डे एवं राखी द्विवेदी तथा आरोग्य भारती देवास इकाई के उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी और सह सचिव डॉ. वंदना चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों में उनकी सहभागिता की सराहना की। आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, संस्था सद...

27 दिसंबर को मनाया जाएगा महादानी राजाबली जन्मोत्सव, विजय परमार बने आयोजन समिति अध्यक्ष

Image
सोनकच्छ। युवा बलाई समाज समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सोनकच्छ स्थित समाज की धर्मशाला में किया गया। समारोह में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और आगामी महादानी राजाबली जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से 27 दिसंबर 2026 को महादानी राजाबली जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, आयोजन की जिम्मेदारी विजय परमार को सौंपते हुए उन्हें राजाबली जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा बलाई समाज समिति के संयोजक प्रकाश नागड़िया रहे। विशेष अतिथि के रूप में संत शिरोमणि भिखाजी महाराज समिति, अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र राणा (देवास), महंत मनोहरदास, शिक्षक प्रह्लाद बीजोनिया, पुरणलाल सोलंकी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. आत्माराम सेंधवकर एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, महादानी राजाबली एवं संत शिरोमणि भिखाजी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद समाजजनों ने दीपावली मिलन के अवसर पर आपसी सद्...

जूनियर मंडल अध्यक्ष बनने पर सरोज बाला मालवीय का विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

Image
  रैली के साथ आनंद भवन पहुंचकर जताया आभार, संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का लिया संकल्प देवास। मां चामुंडा मंडल (जूनियर) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद सरोज बाला मालवीय का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने रैली के साथ आनंद भवन पहुंचकर विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार से मुलाकात की और नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात सरोज बाला मालवीय भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव से मुलाकात कर संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश यादव एवं मनीष सोलंकी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान सरोज बाला मालवीय ने मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर ...

देवास विधानसभा में गहराने लगा जल संकट, सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग; किसानों के लिए सौंपा ज्ञापन

Image
नर्मदा पाइपलाइन से छोटी कालीसिंध नदी में पानी छोड़ने और हाटपिपल्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का काम पूरा करने की मांग, किसानों के बिजली बिल और बैंक ऋणों की वसूली स्थगित करने की भी उठाई आवाज देवास। बारिश की बेरुखी अब किसानों के लिए चिंता का कारण बनने लगी है। अल्पवर्षा और अनियमित बारिश के चलते देवास विधानसभा क्षेत्र में जलस्रोतों का जलस्तर घटने लगा है। बोरिंग, कुएं, तालाब और नदियों में पानी की उपलब्धता कम होने से खेती के लिए सिंचाई का संकट गहराने की आशंका है। ऐसे में किसानों को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने देवास विधानसभा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है। इसी संबंध में 23 नवंबर को संगठन के जिला अध्यक्ष कुं. मलखान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और जल संकट की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की गई। छह मांगों के ...

शहीद पवन यादव के दोनों बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी इंदौर फिजिकल एकेडमी ने उठाई, 51 हजार की आर्थिक सहायता दी

Image
स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक का खर्च उठाएगी एकेडमी, सेना में भर्ती होने तक भी करेगी हरसंभव सहयोग देवास। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान के परिवार के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की एक अनुकरणीय पहल सामने आई है। इंदौर फिजिकल एकेडमी ने देवास निवासी अमर शहीद पवन यादव के दोनों बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प लेते हुए उनकी शिक्षा से लेकर भारतीय सेना में भर्ती होने तक की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत एकेडमी ने शहीद के परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इंदौर फिजिकल एकेडमी के संचालक जितेंद्र परवाल के नेतृत्व में एकेडमी की टीम शहीद पवन यादव के परिवार से मिलने पहुंची। यहां टीम ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान एकेडमी ने घोषणा की कि शहीद के दोनों बच्चों की स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का संपूर्ण खर्च वहन किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रहने-खाने और भविष्य की अन्य आवश्यकताओं में भी आर्थि...

श्री श्री डबल हनुमान मंदिर पर भंडारा 24 नवंबर को

Image
चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में आयोजन, सुबह 11 बजे से श्रद्धालुओं को मिलेगी महाप्रसादी; मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से शामिल होने की अपील की देवास। उज्जैन रोड स्थित ग्राम नागुखेड़ी के श्री श्री डबल हनुमान मंदिर में चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में मंगलवार, 24 नवंबर को महाप्रसादी वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर भंडारा चलेगा। इस दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की जाएगी। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा की सफाई नहीं होने पर भड़के कांग्रेसी, आधे घंटे तक किया चक्काजाम

Image
जयंती पर माल्यार्पण की व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी, इंदौर रोड सहित चौराहे के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें; निगम अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप      देवास। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मजयंती के अवसर पर गुरुवार को देवास के इंदिरा गांधी चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब माल्यार्पण के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रतिमा की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। प्रतिमा की बदहाल स्थिति देखकर कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात बाधित रहा। इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग सहित चौराहे के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम और ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी ने नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कार्यक्रम की सूचना एक दिन पहले ही नगर निगम को दे दी गई थी। प्रतिमा की सफाई, आसपास चूने की लाइन डालने और प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने के कारण माल्यार्पण के लिए लिफ्ट उ...

खेड़ापति रामायण मंडल ने सेवा के हर संकल्प को साकार किया- हरिनारायण विजयवर्गीय

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा की असीम कृपा, खेड़ापति मारुति मंदिर सरकार की अनुकरणीय कृपा से खेड़ापति रामायण मंडल ने धर्म व आध्यात्म व समाजसेवा के संकल्प को साकार करते हुए घरों-घर सुंदरकांड की सेवा प्रस्तुत की है। भारतवर्ष में तीर्थ यात्राएं कराकर सेवा के हर संकल्प को साकार करते हुए महा अन्नकूट महोत्सव को संपन्न करने पर मां चामुंडा सेवा समिति के संरक्षक संत पूर्णानंद महाराज, रामेश्वर जलोदिया, नारायण व्यास, उम्मेदसिंह राठौड़, नरेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश पटेल, राजेश गोस्वामी के आतिथ्य में खेड़ापति रामायण मंडल के पं. अशोक उपाध्याय, हरिनारायण विजयवर्गीय, कल्याण भूतड़ा, रामदास पटेल, राजेंद्र पांचाल आदि का शाल-श्रीफल, मां के चुन्नी, पगड़ी, पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया।

माहेश्वरी समाज देवास का अन्नकूट महोत्सव भव्यता श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । माहेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मुंदडा एवं अध्यक्ष दिनेश एम भूतड़ा ने बताया कि समाज का अन्नकूट महोत्सव भव्यता श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिला संगठन द्वारा भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। आरती के पश्चात सभी समाज जनों ने भोजन प्रसादी का आनंद लिया। आरती के पूर्व समाज बंधुओ की साधारण सभा भी संपन्न हुई। सचिव प्रदीप साबु ने साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों का आभार माना। महोत्सव में समाज के वरिष्ठ जन, मातृ शक्ति, युवा एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी ने आपस में एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं समाज की सुख समृद्धि उन्नति और आपसी भाईचारे की कामना की।

गौतम आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न

Image
  150 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण, भगवान को लगाया गया छप्पन भोग,19 नए ट्रस्टियों का अतिथियों ने किया सम्मान भारत सागर न्यूज/देवास । उज्जैन रोड स्थित बीमा हॉस्पिटल के पास गौतम आश्रम में 15 नवंबर रविवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सचिव अमित पंडित ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 150 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाकर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच भी निशुल्क की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भव्य अन्नकूट महोत्सव में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। विशेष पूजा-अर्चना, भव्य आरती एवं प्रसादी का आयोजन भी हुआ। समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति पुरोहित, अध्यक्ष मध्यप्रदेश गुर्जर गौड़ महिला सभा ए...

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को मनेगा खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजेगा मंदिर56 भोग, अखंड ज्योत, 101 दीपों से महाआरती और चलित भंडारे सहित होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास। अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर 20 नवंबर को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर बाबा के दरबार को आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ विशेष रूप से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को उज्जैन, रतलाम और पुणे से मंगवाए गए विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से भव्य रूप दिया जाएगा। मंदिर समिति ने बताया कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर उनके शीश का अलौकिक शृंगार चंदन, मोगरा, केसर एवं चमेली के फूलों से किया जाएगा। बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती का आयोजन होगा। इस दौरान 101 दीपों से बाबा श्याम की भव्य आरती की जाएगी। जन्मोत्सव के अवसर पर श्याम प्रभु के दरबार में खिचड़ी का चलित भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। वहीं महिला मंडल की राधा ठाकुर द्वारा श्याम भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठेगा। बाबा के जन्मोत्...

डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । बहुजन साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय सूचना मंत्रालय की कमिश्नर सुधा रानी रेलांगी, करोल बाग के विधायक रवि, बहुजन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्णन सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष शांति सुंदरदास, उत्तर प्रदेश से गीता पैट्रिक, मध्यप्रदेश से के.बी. मंसारे, मानवीर सिंह पर्चा, तेलंगाना से एम.एम. गौतम तथा गुजरात से के.जे. सौराथिया सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मंचासीन रहे। समारोह में राजेश मालवीय के अलावा सीताराम सोनारथी, बी.एल. चौहान, यू.के. गोयल, एफ.एस. जगदाले, बरखा ठाकरे, आर.सी. तिरोले एवं के.सी. सांवले सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी फेलोशिप एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं पत्रकारिता के क्षे...

श्री पंचमुखी धाम में छप्पन भोग एवं अन्नकूट भंडारा संपन्न, बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। आगरोद स्थित श्री पंचमुखी धाम में 15 नवंबर रविवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। धाम में छप्पन भोग एवं अन्नकूट भंडारे का यह लगातार छठवां वर्ष था। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि श्री पंचमुखी हनुमानजी के भक्त अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पकवान एवं प्रसाद बनाकर लाए। सभी प्रसाद का भोग श्री पंचमुखी हनुमानजी को लगाया गया। इसके पश्चात आरती हुई और भक्तों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर श्री बालाजी धाम रुणीजा के महंत 108 भरत दास महाराज एवं श्री पंचमुखी धाम के महंत 108 कृष्ण गोपाल दास महाराज उपस्थित रहे। कृष्ण गोपाल दास महाराज ने अपने उद्बोधन में बताया कि लगातार सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत उठाए रखने के दौरान कन्हैया भोजन ग्रहण नहीं कर पाए थे। वर्षा रुकने के बाद सभी ग्वाल-बाल अपने-अपने घरों से कन्हैया के लिए भोजन बनाकर लाए और प्रेमपूर्वक उन्हें भोजन कराया। तभी से छप्पन भोग एवं अन्नकूट की परंपरा चली आ रही है। भंडारे की संपूर्ण भोजन व्यवस्था पंचमुखी धाम से जुड़े देव...

आप पार्टी ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर व छठ पूजा कर देश में सुख समृद्धि की कामना की

Image
भारत सगर न्यूज/देवास । आम आदमी पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में मीठा तालाब पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। विधि-विधान पूर्वक छठ पूजा कर डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर देश में सुख समृद्धि, चैन की कामना की गई। कार्यक्रम पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आरपी झाला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस पुण्यमय अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ आरपी झाला, जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, सादिक शेख, रूपनाथ शाह, कन्हैयालाल दांगी, विनोद चौधरी ,मेहरबान सिंह चौहान, जाकिर खान, आदि कार्यकर्ताओं ने मातृशक्तियों के साथ छठ पूजा कर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया।

दृढ़ संकल्प लें की प्रत्येक नारी बहन स्वरूप है उनकी रक्षा करें .. ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर पर रविवार को ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी प्रेमलता दीदी संत पूर्णानंद जी महाराज के सानिध्य में भाई-बहनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ भाई दूज मनाई गई। प्रेमलता दीदी ने सभी भाई बहनों को तिलक लगाकर आशीर्वचन दिए। इस दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया,उमेदसिंह राठौड, ओम प्रकाश पटेल, नारायण व्यास के आतिथ्य में ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, ज्योति दीदी, मनीषा दीदी,अपुलश्री दीदी व संत पूर्णानंद जी महाराज का शाल, श्रीफल, पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। प्रेमलता दीदी ने इस दौरान अपनी अमृतवाणी में कहा कि यह टीका कोई स्थूल या साधारण टीका नहीं है। यह आत्मिक स्वरूप का टीका है। आत्मिक स्वरूप का टिका देती है बहने। की है भाई तुम केवल एक देह नहीं हो, इस देह के भीतर एक बहुत सुंदर आत्मा हो।आत्मिक स्वरूप का टीका देना अर्थात आत्मिक जागृति ले आना। की तुम भी आत्मा, में भी एक आत्मा हूं। हम दोनों एक परमात्मा की संतान है। साथ ही साथ प्यार से भोजन स्वीकार कराना। भोजन वास्तव में ज्ञान का है। ज्ञान ...