माता टेकरी पाथ-वे पर पोरवाल युवा संगठन ने किया पौधारोपण Porwal Youth Organization planted saplings on Mata Tekri Pathway.
भारत सागर न्यूज/देवास। पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकडिय़ां आदि भी देते हैं। पौधारोपण करने से गर्मी, भू-क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते है। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन जिला इकाई देवास द्वारा रविवार को माता टेकरी पाथ-वे पर पौधारोपण किया गया। संगठन पदाधिकारी व सदस्य बडी संख्या में माता टेकरी पाथवे पर एकत्रित हुए और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर पोरवाल युवा संगठन संस्थापक राजेंद्र संघवी, प्रदेशाध्यक्ष अशोक पोरवाल, संरक्षक अजय गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री पंकज वर्मा, प्रसिद्ध भजन सम्राट द्वारका मंत्री, समाजसेवी प्रशांत सिंह ठाकुर, पोरवाल समाज अध्यक्ष डॉ. रजनीश पोरवाल, देवीलाल पोरवाल, युवा संगठन जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, जिला महामंत्री नरेश पोरवाल, महेश गुप्ता, सीए कमलेश धनोतिया, कान्हा फरक्या, मुकेश गुप्ता, विपिन संघवी, पीयूष पोरवाल, नितिन मुजावदिया, दुर्गेश वेद, आकाश मुजावदिया, अतुल धनोतिया, दीपक गुप्ता, दिनेश धनोतिया, आदित्य पोरवाल एवं पोरवाल महिला मण्डल से रश्मि वेद, संगीता मांदलिया आदि उपस्थित होकर पौधारोपण आयोजन में सहभागी बने। इस अवसर पर सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment