सेवा व आध्यात्मिकता की समर्पण मूर्ति थे रमेशचंद्र अग्रवाल- पूर्णानंद महाराज
- गोमाता को गुड़ खिलाकर जरूरतमंदों को बांटे ऊनी वस्त्र भारत सागर न्यूज/देवास। मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवालजी के 81वें जन्मदिन के अवसर पर संत पूर्णानंद महाराज एवं ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में भोलेनाथ मंदिर स्थित गोशाला में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर गोमाता को गुड़ खिलाया एवं जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र भेंट किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, कमांडेंट केजी सोमवंशी थे। कार्यक्रम में बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, विवेक सिंह, अनिल कुमार, उप महाप्रबंधक अभिराज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संत पूर्णानंदजी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि रमेशचंद्र अग्रवाल सेवा व अध्यात्म की समर्पण मूर्ति थे, जिन्होंने मानव सेवा में जीवन समर्पित कर दिया। रामेश्वर जलोदिया ने कहा कि उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। गौ माता को गुड खिलाकर एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किए गए। इस अवसर...