Posts

अधजले सपनों के साथ गुहार: जनसुनवाई में महिला की पीड़ा ने झकझोरा सिस्टम

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास की जनसुनवाई में मंगलवार को इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला। नेवरी फाटा की रहने वाली मोनाबाई अपनी टूटी उम्मीदों और अधजले सपनों के साथ अधिकारियों के सामने घुटनों के बल बैठ गईं।  उनके हाथों में कपड़े में बंधे वही नोट थे, जो कुछ दिन पहले लगी आग में जलकर काले पड़ चुके थे। कांपती आवाज में उन्होंने बताया कि झोपड़ी में लगी आग ने उनका सब कुछ छीन लिया, लाखों की जमा पूंजी राख हो गई, लेकिन अब तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली।  महिला अधिकारी प्रिया चंद्रावत के सामने मोनाबाई फूट-फूटकर रो पड़ीं।    उनकी हालत देख जनसुनवाई का माहौल भी भावुक हो गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडीएम संजीव जैन ने तुरंत अधिकारियों को फटकार लगाई और लापरवाही पर नाराजगी जताई।  उन्होंने मौके पर ही 500 रुपए देकर तत्काल राहत दी और अधजले नोटों के मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

भोपाल रोड पर चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Image
🔥भीषण आग भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले में भोपाल रोड स्थित भौंरासा टोल टैक्स के पास एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बस रीवा से सूरत जा रही थी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।  हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण डीजल लीकेज बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।  घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

देवास में सनसनी: नाले में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीराखेड़ी श्मशान घाट के पास एक गंदे नाले में अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार, फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास की बस्तियों में पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की उम्र 40 वर्ष से अधिक है और शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

इंदौर के राजा मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत...

Image
  ब्रेकिंग न्यूज  - इंदौर के राजा मर्डर केस में आरोपी है,कोर्ट ने चौथी सुनवाई में दी जमानत,,, भारत सागर न्यूज/इंदौर/संजय शर्मा। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम शिलॉन्ग जेल में बंद है। वहीं की कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। इसकी पुष्टि राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। विपिन रघुवंशी ने कहा कि हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोनम को जमानत मिलने की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार के सदस्यों में मायूसी छा गई। परिजन को उम्मीद थी कि आरोपित को सख्त सजा मिलेगी, लेकिन जमानत मिलने से वे बेहद आहत हैं। 23 मई 2025 को हुई थी राजा की हत्या - राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आ...

दहेज प्रथा के खिलाफ बड़नगर के राजावत परिवार का बड़ा संदेश, 15 तोला सोना व 25 लाख नगद का दहेज लौटाया, बहु को बेटी मानकर दहेज लेने से किया इंकार...

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन जिले की on बड़नगर तहसील के ग्राम बंगरेड में राजावत परिवार में हुआ सगाई का कार्यक्रम समाजजनों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया। इस आयोजन के दौरान दूल्हे के परिवार ने 15 तोला सोना व 25 लाख नगद दुलहन के परिवारजनों को ससम्मान लौटा दिया और शगुन में प्रतीकात्मक एक अंगूठी स्वीकार कर दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। दरअसल 26 अप्रैल रविवार को ग्राम बंगरेड के प्रतिष्ठित राजावत परिवार में आयोजित  ठा. कमलसिंह राजावत के सुपौत्र एवं लोटस ग्रुप के चेयरमेन  जितेंद्रसिंह राजावत के पुत्र आदर्शदीप सिंह की सगाई के कार्यक्रम पर वधु पक्ष द्वारा 25 लाख रुपए की राशि नगद एवं 15 तोला सोना भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।  इस अवसर पर राजावत परिवार ने अत्यंत सराहनीय निर्णय लेते हुए एक अंगूठी को प्रतीकात्मक रूप में स्वीकार कर शेष संपूर्ण नगद राशि एवं स्वर्ण आभूषणों को पूरे सम्मान के साथ वधु पक्ष को वापस लौटा दिया। दूल्हे के पिता जितेंद्रसिंह राजावत क्षत्रिय महासभा (राजपूत समाज) के जिलाध्यक्ष भी है। उनकी यह पहल निश्चित ही सम्पूर्ण समाज हेतु भी प्रेरणास्पद होगी।...

नहीं मान रहे लोग कलेक्टर का आदेश खेतों में जलाई पराली, लिया भीषण रूप लाईट के तार जले कई दूर तक हुआ नुकसान।

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। उज्जैन जिला कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद भी किसान खेतों में पराली जला रहे है नतीजा वहां के आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है । कल शाम नायन डैम के समीप और भीकमपुर मार्ग पर लोगों ने अपने खेतों में पराली जलाई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया आग इतनी भयंकर थी के वहां खड़े हरे भरे पेड़ भी उसकी चपेट में आ गए और वहां पास में बनी डीपी तक पहुंच गई और तारों को भी जला दिया। जिससे घरों की लाईट के तार भी जल गए और भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा और वहा के लोगों ने बिजली ऑफिस फोन किया परंतु लाइट ठीक करने कोई नहीं आया जिसके बाद आसपास के घरों से लोगों ने लाइट व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश की गई  परंतु हो नहीं पाई आगजनी को बुझाने  नगरपालिका और केमिकल डिवीजन की फायरबिग्रेड मौके पर पहुंची,जब तक 150 बीघा भूमि में आग फैल चुकी थी जिससे   आम और अमरुद के हरे पेड़ भी जले।

देवास भवानी सागर हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, 6 आरोपी अब भी फरार

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में चर्चित भवानी सागर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार, इस हत्याकांड में कुल 11 आरोपियों की पहचान की गई थी। इनमें से अब तक 5 आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि 6 आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऋतिक सिहोते, सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते, वरुण बाली, विपिन बाली और मोनू सिहोते शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इछावर पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर अंधेकत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया , मृतक का सगा बड़ा भाई ही निकला हत्यारा

Image
  प्रेस नोट भारत सागर न्यूज/(इच्छावर) सीहोर । थाना इछावर में दिनांक 26.04.26 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम अंकुश परमार निवासी सतपिपलिया का है मृत अवस्था में सतपिपलिया के कच्चे रास्ते हेमराज की खेत के मेड पर पड़ा है जिसके शरीर पर जगह- जगह पर धारदार हथियार से चोट के निशान दिख रहे है की सूचना पर मौके पर पहुंच कर  अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपक्र. 171/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्दशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत के मार्गदर्शन में एसडीओपी भेरूंदा रोशन कुमार जैन के नेतृत्व में  टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए  मुखबिर की सूचना व तकनीकी आधार पर  मृतक के बड़े भाई देवेंद्र परमार पर संदेह होने पर हिक्मत अमली से पूछताछ की गई।  पूछताछ दौरान आरोपी देवेंद्र परमार द्वारा अपने छोटे भाई अंकुश परमार को दिनांक 25.04.26 की रात्रि करीब 10.30 बजे शराब के नशे में माता -पिता व मुझे  गंदी गंदी गालियां देने ...

नागदा में विशेष कांबिंग गश्त अभियान: 8 वारंटियों की गिरफ्तारी, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) नागदा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नागदा द्वारा क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।  दिनांक 24.04.2026 की मध्य रात्रि में गठित टीमों द्वारा शहर एवं देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं दबिश दी गई। अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 05 गिरफ्तारी वारंटी एवं 03 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।  - गठित टीम का विवरण इस प्रकार है। 1. शहर पार्टी क्रमांक-01 उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह गणावा प्रधान आरक्षक 498 विनोद माली प्रधान आरक्षक 995 श्रीराज परमार प्रधान आरक्षक 1513 शर्मिष्ठा शुक्ला आरक्षक 1408 विशाल मेवाड़ा आरक्षक 1676 बंटी जाट आरक्षक 1603 रणवीर सिंह 2. देहात पार्टी क्रमांक-02 सहायक उप निरीक्षक सुनील परमार प्रधान आरक्षक 1319 दीपक पाल आरक्षक 466 विजय मुनिया आरक्षक 1265 अजय चौहान आरक्षक 1724 संजय सिंह सिसौदिया सैनिक 597 ईश्वर डाबी

देवास में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान विवाद, मारपीट में बदला माहौल

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में देर रात आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता उस समय विवादों में घिर गई, जब कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, शहर के एलएनबी क्लब में चल रही इस प्रतियोगिता में पहलवानों और दर्शकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद की शुरुआत कुश्ती के नियमों को लेकर हुई। आरोप लगाया गया कि एक पहलवान को गलत वजन वर्ग में उतारा गया, जिससे खिलाड़ियों और आयोजकों के बीच तनाव बढ़ गया। स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गई और कुश्ती का अखाड़ा जंग का मैदान बन गया। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए प्रतियोगिता को बंद करवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे खेल...

📰 देवास में VLE के लिए शासन योजनाओं पर प्रशिक्षण आयोजित

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास स्थित RCBC ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को जिले के समस्त VLE (Village Level Entrepreneur) के लिए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री मानधन योजना, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बीमा, लोन, समग्र आईडी सहित अन्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  कार्यक्रम में CSC राज्य कार्यालय से सिद्धार्थ सिन्हा, कृपा शंकर एवं CSC जिला प्रबंधक शैलेश सोनी द्वारा प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। विशेष रूप से शासन की नई पहल “अटल ई-सेवा केंद्र” के बारे में जानकारी साझा की गई, जिसके अंतर्गत अब CSC VLE पंचायत स्तर पर बैठकर ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।  इस अवसर पर चयनित VLE को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना है।