Posts

नन्हे बालक रुद्रज गोस्वामी ने किया दिनकर की रश्मिरथी का काव्यपाठ

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में संस्था साहित्य रचनालय संसार के तत्वाधान में कार्यक्रम तुलसी के राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र के रचनाकारों ने तुलसीदास जी को अपनी शब्द पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। नन्हे बालक रुद्रज गोस्वामी ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की विश्वविख्यात रचना रश्मिरथी का पाठ किया, जिसकी सभी ने सराहना की।  कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन शर्मा ने किया एवं देवकृष्ण व्यास की अध्यक्षता में आरती गोस्वामी, साधना टोककर, अक्षय गोस्वामी, देव निरंजन, मोईन खान, राधेश्याम पांचाल, विजय जोशी, मकसूद शाह, इक़बाल मोदी, राजेश राज, बालक रुद्रज गोस्वामी एवं राजेंद्र तिवारी ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में समाजसेवी जैनेंद्र सिंह पवार एवं विचारक शरीफ खान उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्षों एवं निर्वाचन समिति का सम्मान, बापट को सौंपा अभिनंदन पत्र

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। अभिभाषक संघ देवास द्वारा मंगलवार को संघ कक्ष में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2016 से 2026 के बीच अभिभाषक संघ की लगातार पांच कार्यकारिणियों के निर्वाचन संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बापट सहित निर्वाचन समिति के 15 सदस्यीय दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता ने बापट एवं निर्वाचन समिति के सदस्यों को अभिनंदन पत्र सौंपकर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्षों को भी उनके कार्यकाल के दौरान संघ के विकास एवं अधिवक्ताओं के हित में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर डी.एस. गुप्ता, सुरेंद्र पंड्या, जे.के. वर्मा, अर्जुन सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह रावत, मनोज हेतावल, सुधीर नागर, सुरेश चौधरी एवं अशोक वर्मा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता द्वारा अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी एवं सचिव श्री चंद्रपाल सिंह सोलंकी की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बापट का...

आईडीए देवास शाखा का सीडीई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न,पेरियो फॉर ऑल पर मिली क्लिनिकल जानकारी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) देवास शाखा द्वारा शनिवार शाम “पेरियो फॉर ऑल जनरल प्रैक्टिशनर्स के लिए पीरियोडॉन्टल थेरेपी की क्लिनिकल जानकारी” विषय पर सीडीई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डॉ. गगन जायसवाल ने सामान्य दंत चिकित्सकों के लिए पीरियोडॉन्टल उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण क्लिनिकल जानकारी साझा की।  कार्यक्रम के दौरान डॉ. गगन जायसवाल का वरिष्ठ सदस्य डॉ. नितिन मूंगी ने पुष्पगुच्छ से सम्मान किया, वहीं आईडीए देवास शाखा की अध्यक्ष डॉ. नेहा आनंद ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. वरुण आनंद, डॉ. वसीम पठान, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. चेतन जोशी, डॉ किरण पाटनकर, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. रोहित यादव, डॉ. चिरायु जाखेतिया, डॉ. अभिराज सोनी, एवं मानस वर्मा उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक सोनी ने सभी अतिथियों, वक्ता एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास।  आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक महाविद्यालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वर्षभर अलग- अलग माह में विभिन्न गतिविधियॉ आयोजित की जाना हैं। इसी श्रृंखला में कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में प्राचार्य द्वारा गठित समिति एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में माह अगस्त की विभिन्न गतिविधियॉ प्राचार्य डॉ. आर.एस.अनारे के संरक्षण एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व- मेरा दृष्टिकोण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागियों में से प्रथम लक्ष्मी माझी, द्वितीय रोहित बैरवा तथा तृतीय स्थान पर शिवम लोधी एवं पूजा ठाकुर रही। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में समान अंक प्राप्त कर रोहित बैरवा, पूजा ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, अंशराजसिंह खींची एवं सिया सेंधव प्रथम स्थान पर रहे। वंदना प्रजापति, नम्रता खेलवाल, पायल खलोटिया द्वितीय स्थान पर तथा शिवम लोधी तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट ...

शिवसेना ने जनसुनवाई में आवेदन देकर की जांच की मांग कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए डिप्टी कलेक्टर को सौंपी जांच

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। जिला चिकित्सालय (एमजी अस्पताल) में रोगी कल्याण समिति के खाते से वर्ष 2024-25 में जनरेटर संचालन के लिए ₹5 लाख 68 हजार 573 की डीजल खरीदी को लेकर सवाल उठे हैं। शिवसेना के राज्य महासचिव एवं देवास जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने मामले में उपलब्ध शासकीय अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अपर कलेक्टर संजीव कुमार जैन से मुलाकात कर संबंधित दस्तावेज एवं तथ्यों से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर को जांच सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सुनील वर्मा ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त दस्तावेजों में डीजल खरीदी, जनरेटर संचालन एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित रिकॉर्ड में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनका आपस में मिलान किया जाना आवश्यक है।  उन्होंने कहा कि जांच के माध्यम से वास्तविक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। शिवसेना के अनुसार वर्ष 2024-25 में रोगी कल्याण समिति के खाते से ₹5,68,573 की डीजल खरीदी दर्ज है। संगठन ने डीजल खरीदी के बिल, भुगतान वाउचर, डीजल स्टॉक रजिस्ट...

नागदा-खाचरोद विधानसभा क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा। क्षेत्र में रेलवे द्वारा तीसरी एवं चौथी रेल लाइन डालने के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। रेलवे द्वारा पूर्व में दो बार सर्वे किया जा चुका है और अब तीसरी बार सर्वे किया जा रहा है। इस प्रस्तावित लाइन के कारण क्षेत्र के कई गरीब एवं छोटे किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है। साथ ही कई ईंट भट्ठे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। यदि ये ईंट भट्ठे बंद होते हैं तो इनसे जुड़े मजदूरों और उनके परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। हम विकास और रेलवे विस्तार के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास के साथ किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा भी जरूरी है। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांग रखी गई कि जिन किसानों की जमीन रेलवे परियोजना में जा रही है, उन्हें वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार उचित मुआवजा, कम से कम चार गुना राशि प्रदान की जाए तथा प्रभावित ईंट भट्ठा संचालकों एवं मजदूरों के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाए। किसानों के अधिकार और मजदूरों की रोज़ी-रोटी की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

उज्जैन में अनोखी मिसाल: सावन की आखिरी सवारी पर वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने बांटी फलाहारी खिचड़ी, हिंदू-मुस्लिम एकता की बही बयार

Image
  भारत सागर न्यूज/ उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन महीने की आखिरी शाही सवारी के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेहद खूबसूरत और अनूठी तस्वीर देखने को मिली। एक तरफ जहां बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा था, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अधिकारियों और मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों ने आगे आकर महाकाल के भक्तों के लिए फलाहारी खिचड़ी और प्रसाद का भव्य वितरण किया। तोपखाने चौराहे पर आयोजित इस सेवा कार्य ने शहर में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का एक ऐसा संदेश दिया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इस पूरे आयोजन के संबंध में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान ने बताया कि सावन की इस आखिरी सवारी के पावन अवसर पर डॉ. सनवर पटेल की टीम के सहयोग से फलाहारी खिचड़ी वितरण का यह नेक कार्यक्रम रखा गया था। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सामाजिक सद्भाव को प्रगाढ़ करना और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल को और मजबूत करना है। इस सेवा कार्य में सीरत कमेटी के अध्यक्ष गब्बू बाबा, बय्यु भाई मुजावर, जाकिर भाई सहित समस्त मुस्लिम समाज...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद, पीएम मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अमलतास विश्वविद्यालय, देवास में 27 अगस्त को प्रतिष्ठित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को सीधे संबोधित करेंगे। अमलतास विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा खिलाड़ी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान युवा खेलों के विकास, युवा सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और 'विकसित भारत' के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश और देश के युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेल क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों और तेजी से विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र (Sports Ecosystem) से परिचित कराना है। अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने बताया कि 27 अगस्त को आयोजित होने वाले 'खेलो इंडिया संवाद' का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों और देश के भविष्य को एक सशक्त मंच पर जोड़ना है। उन्होंने बताया...

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास की प्रभावी कार्यवाही

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी  बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.08.2026 को आबकारी वृत्त बागली (अ) के क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम धूपघट्टा, खुटखाल, पांडुतालाब, सीतापुरी , अमरपुरा आदि के संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग एवं दबिश कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 04 पेटी विदेशी मदिरा बीयर, 01 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 01 पेटी लंदन वोदका, 09 बोतल सी.पी. व्हिस्की, 90 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 1400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जांच उपरांत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 2,00,000 रुपए है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल, रोहित मुकाती, राज खन्ना, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया एवं राजाराम रेकवार, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोश...

हरसिद्धि पाल मार्ग पर निगम की कार्यवाही, अवैध निर्माण हटाया

Image
  भारत सागर न्यूज/उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 03 अंतर्गत रामघाट मार्ग से हरसिद्धि पाल मार्ग पर नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही की गई संबंधित व्यक्ति लोकेंद्र मेहता द्वारा मदन मोहन मंदिर के पीछे हरसिद्धि पाल मार्ग पर टीन शेड का अवैध निर्माण कर बिना अनुमति के निर्माण किया गया। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद नगर निगम आयुक्त  अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार जोन क्रमांक 03 की भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी द्वारा नगर निगम के रिमूवल गैंग एवं जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग, शासकीय भूमि एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए नागरिकों के आवागमन को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखना है।

संस्था मिट्टी खेल की अनूठी बाल कांवड़ यात्रा में 50 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। सावन के पावन माह में संस्था मिट्टी खेल द्वारा शहर में अनूठी बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 50 से अधिक नन्हे कांवड़ियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की। हाथों में कांवड़ और मुख पर भगवान शिव के जयकारों के साथ निकली यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन भोलेनाथ मंदिर पहुंची, जहां बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व शनि मंदिर के विद्वान आचार्य अजय कानूनगो एवं आयुष कानूनगो ने सभी कांवड़ों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कराई। इसके बाद समाजसेवी अशोक सोमानी, महेंद्र बाकलीवाल, नितिन गुप्ता एवं राखी झालानी के आतिथ्य में बाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति से जोड़ना रहा। संयोजिका रूपल सोमानी एवं खुशबू लाठी ने बच्चों को कांवड़ यात्रा की परंपरा, धार्मिक महत्व तथा सनातन संस्कारों की जानकारी सरल भाषा में दी। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था एवं सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका ...

201 निशानों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, बाबा श्याम को अर्पित किए निशान

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में रविवार को श्याम भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ 201 निशानों की भव्य निशान यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। निशान यात्रा के दौरान पूरा मार्ग बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। निशान यात्रा प्रातः 10 बजे चाणक्यपुरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई, जो केला देवी मंदिर, जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर पहुंची।  यहां श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को 201 निशान अर्पित किए तथा भोग एवं आरती में शामिल होकर शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर भोग आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योत में आहुति देकर बाबा श्याम की पवित्र मोरछड़ी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात श्याम प्रभु की महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं राधा ठाकुर ने श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वा...

देवास से उज्जैन तक निकली कावड़ यात्रा, अच्छी बारिश की कामना को लेकर बाबा महाकाल से की प्रार्थना

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। शहर एवं क्षेत्र में अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर संस्था हँसो महाकाल द्वारा रविवार को देवास से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक आकाश अग्रवाल ने बताया कि कावड़ यात्रा का शुभारंभ सिद्धिविनायक परिसर, सयाजी में भगवान श्री गणेश की आरती एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, गुरुदेव अरुण तिवारी, एमआईसी सदस्य शीतल गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राहुल पवार, नरेंद्र सोलंकी, एल्डरमैन सचिन सोनी, भजन गायक द्वारका मंत्री, हिम्मतसिंह चावड़ा, किशोर चौधरी, प्रजापति समाज युवा अध्यक्ष दीपक टँकराया सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का नयन कानूनगो ने आभार व्यक्त किया।

जल जमाव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकासी का कार्य निगम की टीम ने किया

Image
   भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवार 24 अगस्त को सांय 6 बजे से शहर मे हुई तेज बारिश में जल जमाव की स्थिती से निपटने के लिए निगम की टीम अलर्ट रही। निगम की टीम द्वारा पूर्व से चिन्हीत एवं सूचना प्राप्त होते ही एमजी रोड के साथ ही वार्ड 21,33,34,45 के वार्ड क्षेत्रों में सांयकाल 6 बजे से हुई निरंतर बारिश से हुए जल जमाव को निकालने के लिए टीम मौके पर पहुंची। निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनों से पानी निकासी का कार्य किया। महापौर  गीता दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में जल जमाव से निपटने के लिए अतिक्ति टीम का राउंड द क्लाक गठन किया गया है।  टीम को सूचना प्राप्त होते ही अधिकारियों व टीम के द्वारा मौके पर जाकर पानी निकासी का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

महाकाल की नगरी उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, चौथे और अंतिम सोमवार पर अलौकिक भस्म आरती के साथ निकली बाबा की सवारी

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन।  पवित्र श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को धर्म नगरी उज्जैन पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह हुई बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती के दौरान दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ढाई बजे शुरू हुई इस दिव्य आरती में शामिल होने के लिए भक्त देर रात से ही कतारों में डटे रहे। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि अंतिम सोमवार के इस पावन अवसर पर भगवान का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से महापंचामृत अभिषेक करने के बाद भांग, चंदन और नवीन वस्त्रों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रावण के इस आखिरी सोमवार को लेकर भक्तों में ऐसा उत्साह देखा गया कि मंदिर परिसर से लेकर दर्शन मार्ग तक हर तरफ सिर्फ हर हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारे ही गूंजते रहे। भस्म से विभूषित होने के बाद झांझ-मंजीरे और शंखनाद के बीच संपन्न हुई आरती ने पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। मान्यता है कि सावन के इस अंतिम सोमवार पर महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। शाम के व...

बर्फ की बारह ज्योतिर्लिंग झांकी से सजेगा मनकामनेश्वर महादेव दरबार

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। पुराना बस स्टैंड स्थित अत्यंत प्राचीन श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर 24 अगस्त को बर्फ की बारह ज्योतिर्लिंग एवं बाबा अमरनाथ बर्फानी की भव्य झांकी का निर्माण किया जाएगा। झांकी का निर्माण स्थानीय कलाकार बाबूलाल पांचाल एवं रमेश पांचाल द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक एवं आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा।  मंदिर के पं. कुलदीप ममता मोदी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर भगवान श्री मनकामनेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। शाम को मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन होंगे तथा रात्रि 8.30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात फलाहारी महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बर्फ से निर्मित बारह ज्योतिर्लिंगों के साथ बाबा अमरनाथ बर्फानी की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजाई जाएगी।  श्री मनकामनेश्वर महादेव भक्त मंडल के पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, मोहन अग्रवाल, आकाश चौकसे, किशोर पंडित, योगेश पंडित, सारिका मोदी एवं अनिल ग...

बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, 14 टायर सहित 9.10 लाख का माल बरामद

Image
भारत सागर न्यूज/बड़नगर। उज्जैन जिले के बड़नगर में पुलिस ने टायर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली पारदी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 14 टायर, 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की पिकअप वाहन बरामद किया है। जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 9 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन के समय टायर दुकानों की रैकी करते थे और रात में शटर उचकाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बड़नगर के रुनिजा रोड स्थित टायर दुकान में 9-10 अगस्त की मध्यरात्रि चोरी की वारदात हुई थी। दुकान संचालक शांतिलाल की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 452/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक कमलेश सिंघार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में इस्तेमाल सफेद रंग की पिकअप वाहन का सुराग पुलिस के हाथ लगा। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली ...