देवास में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा जब्त
भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 को आबकारी टीम ने रसूलपुर बायपास रोड पर अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए एक स्कूटी को रोका। स्कूटी की विधिवत तलाशी लेने पर एक पेटी में 50 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा एक पेटी में 24 केन बीयर बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 66,200 रुपये आँका गया है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में 34 केन बीयर, 25 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 4 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई। इस दौरान कुल 4 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कायम किए गए। आज की कार्रवाई में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिनेश भार्गव, मुख्य आरक्षक बालमुकुंद गौड़, आरक्षक ...