Posts

डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव को ज्योतिष में पीएच.डी. की उपाधि

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव को, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.) द्वारा संस्कृत विभाग के अन्तर्गत ज्योतिष के विषय में शोध कार्य पूर्ण करने पर डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से विभूषित किया गया है ।  उन्होंने अपना यह शोध-प्रबंध कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन के निदेशक डॉ गोविंद गन्धे एवं सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर, के निर्देशन में पूर्ण किया ।  इस अवसर पर समाज के सभी प्रबुद्ध वर्गों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इनका यह कार्य नवयुवकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा कि 70 वर्ष की उम्र में भी सतत् अध्ययन किया जा सकता है।

15 दिनों से टूटी पड़ी विद्युत लाइन, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत...

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के महुखेड़ा क्षेत्र में एक स्थायी विद्युत कनेक्शन की लाइन पिछले 15 दिनों से टूटकर पड़ी हुई है, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। मामले में संबंधित उपभोक्ता ने कलेक्टर देवास को आवेदन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।  विद्युत कनेक्शन जो वर्तमान में पन्नालाल पिता सालम , निवासी महुखेड़ा के नाम पर दर्ज है। यह कनेक्शन ‘मोटा कुआं’ स्थित डी.पी. से कई वर्षों से संचालित हो रहा है। प्रार्थी महेन्द्र पाटीदार ने बताया कि विगत 15 दिनों से विद्युत लाइन के पोल और तार टूटकर नीचे गिर गए हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।  साथ ही खुले में पड़े तारों से किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। प्रार्थी के अनुसार, इस संबंध में 03 जून 2024 को कनिष्ठ यंत्री (जे.ई.) कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, जिसकी पावती आवेदन के साथ संलग्न है।  बावजूद इसके अब तक विभाग द्वारा कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई है कि मामले की मौके पर जांच करवाई जाए तथा संबंधित वि...

"कुछ कदम आगे मौत खड़ी है..." नर्मदा घाटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड, प्रशासन अलर्ट..!

Image
भारत सागर न्यूज/देवास| जिले के नेमावर में नर्मदा घाटों पर लगातार हो रहे हादसों के बाद अब पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। आगामी बारिश के मौसम और बड़े स्नान पर्वों को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। नेमावर के विभिन्न घाटों पर खतरनाक क्षेत्रों को चिन्हित कर पानी के भीतर बैरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए हैं, जिन पर श्रद्धालुओं को सावधान रहने का संदेश दिया गया है। बोर्डों पर साफ तौर पर लिखा गया है कि कुछ कदम आगे जानलेवा गहराई हो सकती है और सावधानी ही सुरक्षा है। दरअसल, नेमावर का सिद्धनाथ घाट प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन नदी की अचानक बढ़ती गहराई कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में सिद्धनाथ घाट पर डूबने की घटनाओं में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस द्वारा किए गए सर्वे में भैरव घाट को सबसे अधिक संवेदनशील पाया गया है, जिसके चलते वहां स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं सिद्धन...

त्रिलोक नगर संस्था ने शिकायत को बताया भ्रामक, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, देवास के अध्यक्ष नरेंद्र दांडगे ने संस्था के संचालकगण एवं 124 भवनों के वैध सदस्यों के साथ कलेक्टर देवास को आवेदन सौंपकर कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई शिकायत को भ्रामक, तथ्यहीन एवं द्वेषपूर्ण बताया है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।  कलेक्टर को दिए गए आवेदन में संस्था की ओर से कहा गया है कि गत जनसुनवाई में उत्तमराव चाडोकार, ओमप्रकाश नागेश्वर, प्रकाश सलुंके, गणेश पवार, धर्मेन्द्र चंदेल एवं मुकेश रावत द्वारा संस्था एवं उसके पदाधिकारियों के खिलाफ जो शिकायत प्रस्तुत की गई थी, वह पूरी तरह असत्य और तथ्यों से परे है। आवेदन के अनुसार, शिकायत करने वाले कुछ व्यक्तियों का त्रिलोक नगर योजना के 124 भवनों से न तो सदस्य के रूप में और न ही वैध निवासी के रूप में कोई संबंध है। इसके बावजूद उनके द्वारा भवनों के भुगतान और संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर आरोप लगाए गए हैं।  संस्था ने यह भी सवाल उठाया है कि जिन व्यक्तियों का भवनों से कोई वैधानिक संबंध नहीं है, उनके पास संबंधित दस्तावेज एव...

बड़े मंगलवार पर मारुति मंदिर में फलों से हुआ भव्य श्रृंगार

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर मारुति मंदिर में भगवान हनुमान का केले के फलों से आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।  मंदिर के पुजारी दर्शन उपाध्याय ने बताया कि ज्येष्ठ मास में हनुमानजी की विशेष पूजा का महत्व होता है, इसलिए फल-श्रृंगार किया गया है।  श्रृंगार में उपयोग किए गए फलों का प्रसाद बुधवार से शनिवार तक श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।

गौवंश के बछड़ों की देखरेख पर बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दिए आवेदन, जांच की मांग तेज

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। गौवंश के बछड़ों की देखरेख को लेकर सामने आए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। राजेंद्र वर्मा द्वारा दिए गए आवेदन के बाद भारत यादव ने भी संबंधित मामले को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया है। वहीं हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में पहल करते हुए प्रशासन से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। भारत यादव का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें गौ माता के बछड़ों की स्थिति चिंताजनक दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि दूध के अभाव में कई बछड़ों की मौत हो गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि गौवंश के बछड़ों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है, जिससे यह विवाद सामने आया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत राजेंद्र वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, हिंदू संगठनों ने भी इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए प्रशासन को आवेदन सौंपा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि गौवंश की सुरक्षा और उचित देखरेख सुनिश्चित की जानी चाहिए। फिलह...

‘एक शाम भगवान मल्हारी के नाम’ महाआरती का आयोजन 7 जून को, मराठी संस्कृति की दिखेगी झलक

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर में आगामी 7 जून, रविवार को “एक शाम भगवान मल्हारी के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रमण देशमुख ने बताया कि महाआरती का आयोजन श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर, शीलनाथ धुनी के सामने, मिल रोड, देवास में किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है, जबकि महाआरती का शुभारंभ शाम 7 बजे होगा। उन्होंने बताया कि महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर शंखनाद से गुंजायमान होगा तथा श्रद्धालु मराठी पारंपरिक वेशभूषा में आरती कर भगवान मल्हारी की आराधना करेंगे।  यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मराठा समाज की एकता, आत्म-सम्मान और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने का भी प्रयास है। आयोजकों के अनुसार महिलाओं से नौवारी अथवा महाराष्ट्रीयन साड़ी तथा पुरुषों से कुर्ता-पायजामा एवं फेटा धारण कर आने का आग्रह किया गया है। साथ ही सभी श्रद्धाल...

ट्राफिक जवानों को गर्मी एवं लू से बचाने के लिए दी दवाई

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। होम्योपैथिक मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास द्वारा भीषण गर्मी और नौतपा में ट्राफिक जवानों को गर्मी एवं लू से बचाने के लिए होम्योपैथिक दवाई ट्राफिक टीआई पवन बागड़ी को प्रदान की तथा उनसे अनुरोध किया गया कि जो ट्राफिक के जवान धूप एवं गर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । उन्हें यह दवाई दी जाए जिससे कि वे लू एवं गर्मी से बच सकें। इस अवसर पर डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. नवीन कानूनगो एवं डॉ. एल.एस. चावड़ा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डॉ. नवीन कानूनगो ने दी।

थाने से ट्रामा सेंटर तक पहुंचा विवाद, जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Image
  ट्रामा सेंटर विवाद भारत सागर न्यूज/देवास। थाने से शुरू हुआ विवाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक पहुंच गया। देवास के जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एमएलसी करवाने पहुंचे दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। जानकारी के अनुसार नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के मोमन टोला में सोमवार सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले की शिकायत लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और ट्रामा सेंटर परिसर में ही कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुए इस घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैस ने किया नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। आगामी वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस के द्वारा निगम द्वारा की जा रही बडे नालों की सफाई कार्य के अन्तर्गत भोपाल चौराहा से नाहर दरवाजा तक के नाले का निरीक्षण किया गया।  बैस ने बताया कि निगम द्वारा वर्षा पूर्व निगम सीमा क्षेत्र के कच्चे एवं पक्के नालों की सफाई का कार्य निगम द्वारा पोकलेण्ड मशीन, जेसीबी मशीन एवं डम्पर का उपयोग एवं श्रमिकों के माध्यम से किया जा रहा है। जिससे वर्षाकाल मे नागरिकों को जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न नही होगी।  महापौर ने निगम की टीम को जिन वार्डो में जल जमाव की स्थिती उत्पन्न होती है वह जगहें चिन्हीत कर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा।  बैस ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र कच्चे नालों की सफाई लगभग पूरी हो चुकी हैं जो शेष रह गये हैं उन्हें शीघ्र सफाई किये जाने हेतु कहा। श्री बैस ने नागरिकों व व्यवसाईयों से अपील की है कि वे नालों मे अमानक पॉलिथीन व अनुपयोगी सामग्री नही डाले जिससे नालों मे जल जमाव की समस्या हो।

15 जून से पूर्व नालों की सफाई कार्य पूरा करें—आयुक्त

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। वर्षाकाल मे नागरिकों को जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न ना हो इस हेतु निगम द्वारा किये जा रहे नालों की सफाई कार्य का सोमवार 1 जून को आयुक्त दलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया।  जिसके अन्तर्गत वार्ड 27, 28, 29 एवं वार्ड 30 के अन्तर्गत नालों के चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया जिसमें रेलवे स्टेशन, उज्जैन रोड ब्रिज, नई आबादी से एबी रोड, कंजर मोहल्ला से एसबीआई बैंक तक एवं रविदास मोहल्ले से आनंद नगर नाले का निरीक्षण आयुक्त ने किया।  आयुक्त ने 15 जून के पूर्व सभी कच्चे, पक्के नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी के साथ वार्डो मे सफाई व्यवस्था भी देखी तथा सभी स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं को वार्डो में निरंतर सफाई व्यवस्था बनी रहे, खुले प्लाटों मे कचरा ना डले इस हेतु निर्देश दिए साथ ही वार्ड उपयंत्रियों को अपने अपने वार्डो में जीर्णशीर्ण ऐसे भवन जो बारिश मे गिर सकते है या उनसे जानमाल को खतरा हो सकता है ऐसे भवनों को चिन्हीत कर उन्हें तोडने की कार्रवाई किए जाने हेतु कहा।

कुओं में गिरे 10 जंगली सूअर, ग्रामीणों ने शुरू कराई रेस्क्यू की मांग...

Image
  कुएं में गिरे 10 सूअर भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलावटी आगरोद के पास स्थित दो कुओं में बीती रात करीब 10 जंगली सूअर गिर गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय लगी जब एक कुएं के पास कुत्तों के लगातार भौंकने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो कुओं में सूअर गिरे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों को मामले से अवगत करा दिया गया है और रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सूअरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया जाना चाहिए। फिलहाल प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गौ सेवक की शिकायत पर पुलिस करेगी जांच, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दिया आवेदन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एवं गौ सेवा से जुड़े राजेंद्र वर्मा ने थाना सिविल लाइन में एक लिखित आवेदन देकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में राजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि भारत यादव नामक व्यक्ति ने उनके निवास पर पहुंचकर बिना अनुमति उनका एवं गौशाला का वीडियो बनाया और बाद में उसे फेसबुक पर प्रसारित कर दिया। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में उनके संबंध में भ्रामक एवं तथ्यहीन बातें प्रस्तुत की गई हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। फरियादी के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां की गईं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को मानसिक एवं सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा वीडियो हटवाने की मांग की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्र...