इंदौर के गांधी हॉल में सजा ‘रंगों की उड़ान आर्ट फिएस्टा 2026’ का मंच, देवास की प्रतिभाओं ने जीते पुरस्कार
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देवास की नारी शक्तियों और विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, भाविनी कुंवर पवार ने पद्मावती के जौहर की प्रस्तुति देकर ट्रेडिशनल वॉक में हासिल किया प्रथम स्थान देवास। इंदौर के ऐतिहासिक गांधी हॉल में ‘रंगों की उड़ान आर्ट फिएस्टा 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कला, संस्कृति और भारतीय परंपराओं को समर्पित इस आयोजन में बच्चों एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं देवास से डॉ. ममता पवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को मंच प्रदान करना रहा। श्रीजी नारी शक्ति एवं शिक्षा विकास समिति की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजिका श्वेता जैन ने बताया कि आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्रीजी नारी शक्ति एवं शिक्षा विकास समिति की अध्यक्ष श्वेता जैन एवं आर्यन फाउंडेशन प्रोग्राम की अध्यक्ष ममता शर्मा ...