Posts

शिक्षकों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। शिक्षकों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। शिक्षक ही हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में सम्मान समारोह में अतिथियों ने प्रकट किए। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि खेल शिक्षक हेमेंद्र निगम (काकू), राजेश जैन पटेल कॉलेज इंदौर का उनकी सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित, खुर्शीद आलम खान, संजय सरल, जावेद पठान, यशवंत डागोरा एवं अशोक बुनकर थे। निगम को शिक्षा, खेल, स्काउट एवं सामाजिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान पत्र भेंट किया गया। निगम ने पिछले 40 वर्षों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल स्पर्धाओं का संचालन कर उसकी रिपोर्टिंग की। स्काउट के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन की नींव रखी। निगम ने कहा कि वे विद्यार्थियों की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं पलक उपस्थित थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान पर आने पर सफाईकर्मियों का किया स्वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वार्ड क्रमांक 44 में वार्ड पार्षद एवं दरगाह कमेटी द्वारा स्वच्छता दरोगा एवं सफाई कर्मचारियों का स्वागत कर सम्मान किया गया। वार्डवासियों ने सफाई कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कहा गया कि देवास को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सफाई कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिन-रात शहर की स्वच्छता के लिए जुटे रहने वाले इन कर्मचारियों का सम्मान करना सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में वार्ड के नागरिकों ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामचरण पटेल, दरगाह कमेटी सदर निसार शाह, मुश्ताक, दरोगा जितेन्द्र डागर, स्वच्छता सैनिक सूरज सांगते, राजेश फतरोड, चंदन सांगते, आनंद सांगते आदि उपस्थित थे। आभार मौसम पटेल ने माना।

संबल योजना अंतर्गत 22 लाख की अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्रों का वितरित सभापति ने किया

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजनान्तर्गत श्रमिक परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण शुक्रवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्राम कुलेथ, जिला ग्वालियर से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इसी क्रम में नगर निगम देवास सीमा क्षेत्र के 10 हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण सभापति रवि जैन द्वारा निगम के बैठक हॉल में किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा, उपायुक्त जाकिर जाफरी उपस्थित रहे।  सामान्य मृत्यु होने पर प्रत्येक हितग्राही के आश्रित को 2 लाख रुपये एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 22 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर सभापति रवि जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संबल योजना अंतर्गत प्रदेश के सभी हितग्राहियों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता प्रदान की गई है, जिससे हितग्राही के आश्रित परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हो और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। इस अवसर पर एनयूएल...

एसबीआई ने जरूरतमंद छात्राओं को वितरित की साइकिलें, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के देवास क्षेत्र द्वारा सराहनीय पहल की गई। बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधि के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को जरूरतमंद एवं प्रतिभावान छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, भोपाल सर्किल के महाप्रबंधक भरत कुमार मिश्रा ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसबीआई देवास के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना और उनकी शिक्षा की राह को आसान बनाना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। साइकिल वितरण के दौरान छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बालगढ़ की कक्षा नौवीं की छात्रा पलक चौहान भी साइकिल पाकर बेहद खुश नजर आई। भारतीय स्टेट बैंक की यह पहल सामाजिक दायित...

शरीर के पिता अलग-अलग है लेकिन आत्मा का पिता एक ही है परमात्मा... ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Image
  परमात्मा से कनेक्शन टूट जाता है वह आत्मा दुखी हो जाती है.. ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ³ भारत सागर न्यूज/देवास । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने भाई बहनों का जिला मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी प्रेमलता दीदी द्वारा शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि आग लग जाए तो सबसे पहले जल को ही याद किया जाता है। क्योंकि उसमें शीतलता होती है। जिससे अग्नि शीतल हो जाती है। लेकिन अगर जल को अग्नि पर तपाया जाए तो वह गर्म हो जाता है। गर्म जल आपके शरीर पर गिर जाए तो चमड़ी जल जाती है। क्योंकि वह आग़ की संगत में शीतलता खो देता है। उसी प्रकार जो आत्मा ओरिजिनल होती है उसमें विकार नहीं होते है। हम सब परमात्मा की संताने हैं। परमात्मा सुख का सागर है। लेकिन काम क्रोध लोभ मोह इन विकारों के कारण हम दुखी हो जाते हैं। दीदी ने आगे कहा कि मन हमारा कर्मचारी है, हम उसके मालिक हैं। लेकिन आत्मा को हम शक्तिशाली नहीं समझने के कारण हमें मन चला रहा है। क्योंकि आत्मा हमारी निर्बल हो चुकी है। परम...

वन अपराधियों के हमलों से निपटने में अब अधिक दक्ष होंगे वनकर्मी, उज्जैन में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Image
पुलिस और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से पहल, देवास सहित तीन वन मंडलों के 27 वनकर्मी ले रहे प्रशिक्षण उज्जैन। वन अपराधों पर नियंत्रण के दौरान वनकर्मियों पर होने वाले हमलों की रोकथाम और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। पुलिस प्रशिक्षण शाला (PTS) उज्जैन में 13 नवंबर 2026 से वनकर्मियों के लिए दो-दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाओं की श्रृंखला प्रारंभ हुई। इसके तहत तीन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के विशेष निर्देश पर पुलिस और वन विभाग के बीच आपसी समन्वय एवं कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में यह पहल की गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण रवि कुमार गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षक निरंजन वायंगणकर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मनीष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में उप वन संरक्षक श्रेयस श्रीवास्तव के समन्वय से विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। प्रथम बैच का शुभारंभ 13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी एवं उप वन संरक्ष...

भाई दूज का तिलक आत्मिक पवित्रता और सम्मान का प्रतीक : भगवती दीदी

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। राजयोग अनुभूति केंद्र, मोती बंगला स्थित प्रभु दर्शन भवन में गुरुवार को विशेष क्लास एवं भाई दूज उत्सव आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी ने भाई दूज के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माथे पर लगाया जाने वाला तिलक केवल रीति-रस्म नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता और सम्मान का प्रतीक है। यह हमें स्मरण कराता है कि मैं पवित्र आत्मा हूं और मेरे सामने वाला भी पवित्र आत्मा है।दीदी ने कहा कि पद, प्रतिष्ठा और रिश्तों के आधार पर किसी को देखने से अहंकार, तुलना और ईर्ष्या जैसे विकार उत्पन्न होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को देह के बजाय आत्मिक दृष्टि से देखते हुए सम्मान देना चाहिए।  उन्होंने सभी को निर्लिप्त भाव रखने, हर परिस्थिति और व्यक्ति को स्वीकार करने तथा सभी के प्रति शुभभावना बनाए रखने के तीन संकल्प अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक उपवास के साथ मन की पवित्रता का व्रत भी आवश्यक है। निरंतर परमात्मा की याद ही सच्चा व्रत है। सभी से मीठा, नम्र और प्रेमपूर्ण व्यवहार करना चाहिए तथा क्रोध और ...

43 वीं जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप बैतूल मे आयोजित की जा रही है इसमें देवास जिले के सहित प्रदेश के 18 जिलों की टीम में भाग लेंगी

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास । देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक्स क्लब ने संयुक्त रूप से टीम की घोषणा की टीम में देव चौधरी, मनन श्रीवास्तव, राजवीर कुशवंशी, नवीन कुमार, तरुण मोदी, शुभम राठौर, मयंक मसकोले, ईशान कपूर, पीयूष धनगर, पीयूष बारोड, मयंक शर्मा, अभिजीत प्रजापति, यश पाटीदार, अंशुल पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, सानिध्य ऊषाग्र और हिमांशु एवं बालिकाओं में तनिष्का बेस, प्रिया चौधरी, आराध्या चौधरी, भक्ति शर्मा, यामिनी मोदी, आभा बैरागी, अनुष्का सोलंकी, आरोही पटेल एवं परिधि दुबे देवास जिले प्रतिनिधित्व करेंगे इनके कोच सोनू विश्वकर्मा एवं आरती कुशवाहा एवं टीम मैनेजर राजीव श्रीवास्तव रहेंगे।  टीम को शुभकामनाएं देने के लिए देवास जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी सेना गडरिया एवं पप्पी मार्शकोंले, विक्रम अवार्ड खिलाड़ी रागिनी चौहान, अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र चंद्रवंशी, पवन यादव, अरुण खुशवंत सिंह, अरुण कुशवंशी की उपस्थिति में खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड की पूजा की गई। सभी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

आज होगा यतिश श्रीवास्तव के नए गीत ‘श्रीमंत’ का विमोचन

Image
महाकाल-द डिवाइन कॉन्सर्ट में होगा भव्य लोकार्पणरात 9 बजे यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर भी होगा रिलीज.. भारत सागर न्यूज/देवास । शहर के युवा गायक एवं गीतकार यतिश श्रीवास्तव का नया गीत ‘श्रीमंत’ आज 14 नवंबर को रिलीज होगा। श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पवार को समर्पित इस गीत का भव्य विमोचन राधागंज क्लब ग्राउंड में आयोजित ‘महाकाल-द डिवाइन कॉन्सर्ट’ के मंच पर किया जाएगा। कार्यक्रम रात 9 बजे आयोजित होगा। श्रीमंत महाराज तुकोजीराव की जयंती के अवसर पर शुभम चौहान द्वारा इस संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में गीत ‘श्रीमंत’ का विमोचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। गीत को रात 9 बजे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी एक साथ जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यतिश श्रीवास्तव के पिछले गीत ‘जय जय राजे’ को देवास सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला था। अब वे नई प्रस्तुति ‘श्रीमंत’ के माध्यम से एक बार फिर संगीत प्रेमियों के बीच आ रहे हैं। यतिश ने बताया कि यह गीत उनके लिए सम्मान, समर्पण और भावनाओं की संगीतमय अभिव्यक्ति है। उन्होंने देवास की जनता और संगीत प्रेमियों से गीत को स्नेह एवं आशीर्वाद देने ...

वरिष्ठ पत्रकार राजेश मालवीय को मिलेगा डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान

Image
  15 नवंबर को नई दिल्ली में बहुजन साहित्य अकादमी के 20वें राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। 15 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित अकादमी के 20वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में योगदान के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान समारोह में देशभर से करीब 500 साहित्यकार, लेखक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी शामिल होंगे। सम्मेलन में सामाजिक समानता, न्याय और बहुजन समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि हैदराबाद मुख्यालय वाली बहुजन साहित्य अकादमी भारत के 28 राज्यों सहित 10 देशों में सक्रिय है। अकादमी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्ण के नेतृत्व में संगठन साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ा रहा है।राजेश मालवीय को राष्ट्रीय सम्मान मिलने की खबर से देवास के पत्रका...

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध तीनों संयुक्त मोर्चा की बैठक प्रबंध निर्देशक एवं मुख्य महाप्रबंधक के साथ संपन्न, लंबित मांगों के निराकरण पर हुई चर्चा

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश चौहान के साथ संपन्न हुई। इस बैठक में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बिजली अधिकारियों, नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से प्रबंधन के समक्ष रखा।बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे संयुक्त मंच के प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक को विभिन्न संवर्गों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल समाधान की मांग की- आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन व सुरक्षा जनसंकल्प 2023 के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा का दर्जा देने, जोखिम भत्ता 3000 करने, दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर 50 लाख करने और 30 दिन का पूरा वेतन व सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। संविदा कर्मियों का नियमितीकरण-नियमितीकरण योजना 2026 के तहत संविदा कर्मचारियों को अतिशीघ्र नियमित करने और उन्हें गृह जिले में नियुक्ति का विकल्प ...

सेवा बस्ती के बच्चों के साथ मनाया मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी का 9वां स्थापना दिवस

Image
दीपावली पर बच्चों को रेस्टोरेंट में कराया भोजन, उपहार भेंट कर बांटी खुशियां भारत सागर न्यूज/देवास। दीपावली के पावन पर्व पर मित्राय सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अपना 9वां स्थापना दिवस सेवा बस्ती के बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाया।जानकारी सदस्य शुभी जोशी ने बताया कि इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने बच्चों को रेस्टोरेंट में स्नेहपूर्वक भोजन कराया तथा उपहार भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरुदेव श्री अरुण तिवारी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री आशीष झाला एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत पाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन कराया तथा उन्हें उपहार वितरित किए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। सोसायटी का उद्देश्य स्थापना काल से ही सेवा, सहयोग और समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाना रहा है। सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें और उनके जीवन में भी आनंद के पल लेकर आएं। कार्यक्रम के माध्यम से सोसायटी...

क्षिप्रा नदी तट पर 15 व 16 नवंबर को होगा छठ पूजा का आयोजन, तैयारियों में जुटी सर्व कल्याण पूर्वांचल सेवा समिति

Image
    भारत सागर न्यूज/देवास । लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर सर्व कल्याण पूर्वांचल सेवा समिति देवास द्वारा छिप्रा नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। समिति सचिव महेंद्र यादव ने बताया कि आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं तथा पूजा स्थल को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा क्षिप्रा नदी तट एवं पूजा स्थल पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत घाट की सफाई, आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता तथा व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि पूजा के दौरान किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। समिति द्वारा छठ पूजा महापर्व कार्यक्रम 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा जो 16 नवंबर को सुबह तक चलेगा।  भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना करते हैं। समिति अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, सचिव महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रणजीत...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत देवास ने मनाया चित्रगुप्त मंदिर में भाई दूज का पर्व

Image
  भारत सगर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवास के जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव की उपस्थिति में 11 नवंबर शाम 8 बजे कायस्थ समाज देवास के चित्रांश बंधुओ ने एकत्रित होकर गीता भवन स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर मैं पूजा अर्चना की। समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, हेमेंद्र निगम काकू ,शैलेश कानूनगो के आदित्य में महाआरती का आयोजन किया। समस्त चित्रांश भाइयों और बहनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई एवं 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात समाज द्वारा चित्रगुप्त उद्यान एवं लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा निर्माण के विषय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी समस्त चित्रांश बंधुओ को दी गई एवं निर्माण कार्य में जिन चित्रांश बंधुओ द्वारा अभी तक सहयोग राशि प्रदान नहीं की गई है उनसे भी आग्रह किया गया कि साथ ही समाज के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया एवं आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने पर विचार मंथन हुआ । इस उत्सव में समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे, प्रदेश सचि...

सच्चा विश्वास ही ईश्वर की कृपा दिलाता है: जगतगुरु

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । ईश्वर के प्रति सच्चा विश्वास ही हमें उनकी कृपा दिलवाता है। जो व्यक्ति नियमित सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करता है, वह उनका कृपा पात्र हो जाता है। यह विचार जगद्गुरु अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय पीठाधीश्वर रामदयाल जी महाराज ने श्रीराम द्वारा में प्रकट किए। महंत स्वामी रामनारायणजी ने बताया कि जगतगुरु शाहपुरा से एक दिन के लिए देवास में पधारे। संतराम सुमिरन जी, बाल संत पुनीत रामजी, डॉक्टर सीमा सोनी एवं रामस्नेही संप्रदाय के भक्त मंडल ने पीठाधीश्वर की चंदन से चरण पूजन करके आरती की। इस अवसर पर अन्नकूट का आयोजन भी किया गया। जगद्गुरु ने कहा कि ईश्वर का नाम स्मरण ही इस कलयुग में मोक्ष का सबसे सरल रास्ता है। उन्होंने राम स्नेही संप्रदाय प्रवर्तक रामचरण जी महाराज की वाणी के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा विश्वास ही ईश्वर की और हमें ले जाता है। इसलिए गुरु के मार्गदर्शन में ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। मन ,वचन ,कर्म से शुद्ध होकर गुरु के सानिध्य में राम स्मरण करना चाहिए यही इस कलयुग में मुक्ति का साधन है। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।सभी भक्तजनों को र...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, घर बैठे मिलेगा रोजगार का अवसर

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। शासन-प्रशासन की मंशा को साकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। दीपावली के अवसर पर मातृशक्ति महिला एवं बाल विकास प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यशाला देवास के अंतर्गत आयुषी सिलाई एवं बुटिक ट्रेनिंग सेंटर द्वारा 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 11 नवंबर को ग्राम लोहाना में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदौर रेडीमेड कारखाने से मोहन मालवीया निलेश चौहान ,डॉ. कृपासिंह बामणिया एवं डॉ. सुनील मालवीय सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिलाओं को कौशल सीखकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सलोनी चौहान ने किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सभी प्रकार की सिलाई, रेडीमेड वस्त्र निर्माण, बुटिक कार्य एवं ब्यूटी पार्लर संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जो महिलाएं घर पर ही सिलाई का कार्य करना चाहेंगी, उन्हें रेडीमेड सिलाई एवं बुटिक से संबंधित क...

शहीद परिवारों के साथ मनाई दीपावली, स्मारकों पर किया दीप प्रज्वलन

Image
भारत सागर न्यूज/देवास । हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए सैनिक संगठन जिला देवास एवं शौर्य नमन फाउंडेशन इंदौर के सदस्यों ने इस वर्ष भी दीपावली का पर्व शहीद परिवारों के साथ मनाया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने जिले के अमर शहीद संजय यादव (कुल्ला), संजय मीणा (संवारसी), सुरेंद्र गोहिल (एनाबाद), जागेश्वर धाकड़ (बरोठा) एवं पवन कारपेंटर (सिरोलिया) के शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के सदस्यों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं और उनके त्याग, बलिदान एवं देशभक्ति को नमन किया। इस पहल के माध्यम से सैनिक संगठनों ने संदेश दिया कि देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवार अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर शौर्य नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, अक्षय की तलवार हिमांशु शर्मा, सैनिक संगठन देवास से संगठन के अध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र बरनासिया, संगठन के उपाध्यक्ष भारत पाटीदार, पूर्व सैनिक परिषद सिरोलिया से बंशीधर मंडलोई वह अन्य साथी उपस्थित रहे।

शंकरगढ़ गौशाला में हर्षाेल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

Image
  भारत सागर न्यूज/देवास। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शंकरगढ़ स्थित नगर निगम की गौशाला में गोवर्धन पूजा का भव्य एवं पारंपरिक आयोजन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगमायुक्त दलीप कुमार ने पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गोवर्धन पर्वत का पूजन किया। गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत का शहर के प्रतिष्ठित कलाकार अनंतिम राठौर द्वारा निर्मित किए गए साथ हीं वैदिक पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन कराया गया। इसके पश्चात अतिथीयों द्वारा गौमाता का पूजन एवं पारंपरिक श्रृंगार कर गोवंश को तिलक लगाकर पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा गौवंश की सेवा एवं संरक्षण में निरंतर योगदान देने वाले गौ सेवकों एवं गौ प्रेमियों रिंकेश जैन, जितेन्द्र वर्मा, डॉ.एस.एम. अली को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही...

*अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली, बुजुर्गों के बीच बांटी गई खुशियां*

Image
भारत सागर न्यूज/देवास - दीपावली के पावन पर्व पर अमलतास ग्रुप द्वारा संचालित अमलतास वृद्धाश्रम में एक विशेष और आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ रोशनी के इस पर्व को पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, जिससे वहां मौजूद हर चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।कार्यक्रम की शुरुआत माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात आश्रम परिसर में रंग-बिरंगे दीये जलाए गए और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर बुजुर्गों ने मुक्तकंठ से सराहना की और अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। आयोजन के अवसर पर अमलतास ग्रुप के चेयरमैन पर्व की खुशियों को दोगुना करते हुए अमलतास परिवार की ओर से आश्रम के सभी बुजुर्गों को आदर सहित मिठाइयां वितरित की गईं। साथ ही आगामी ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्हें शाल एवं कंबल उपहार स्वरूप भेंट किए गए, जिससे बुजुर्गों ने अमलतास प्रबंधन के प्रति दिल से आभार जताया।इस हृदयस्पर्शी आयोजन में अमलतास परिवार के प्रमुख चिकित्सक और अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमलतास अस्पताल...

देवास में मनाई गई अनूठी वृक्ष दीपावली, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Image
वृक्षों का पूजन कर दीपमाला से दिया संरक्षण और पोषण का संदेश, वर्षभर पेड़ों की देखभाल करने का लिया प्रण   भारत सागर न्यूज/देवास। दीपावली का पर्व रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन देवास में इस पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए एक अनूठे अंदाज में मनाया गया। बद्रीधाम नगर स्थित अर्चना विहार गार्डन में सृष्टि सेवा संकल्प, देवास इकाई द्वारा वृक्ष दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृक्षों की छाया तले दीप प्रज्वलित कर उनके संरक्षण, संवर्धन और पोषण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष केवल लकड़ी और पत्ते नहीं हैं, बल्कि वे हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद और आने वाली पीढ़ियों की धरोहर हैं। वृक्ष धरती के प्रत्यक्ष देवता हैं। एक वृक्ष लगाना पुण्य है, लेकिन एक वृक्ष को बचाना उससे भी बड़ा धर्म है। हमें हर दीपावली पर वृक्षों को भी दीप की तरह सहेजने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी एवं संस्था के सदस्यों द्वारा वृक्षों के आसपास साफ-सफाई कर उनके थालों को व्यवस्थित करने के साथ हुई। इसके बाद...